‘जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL) में प्रबंधन परिवर्तन की अटकलों पर विराम लग गया है। डॉ. इदरीस लोया ने 31 मार्च 2025 को अपनी सीईओ पद की जिम्मेदारी करण अभिषेक सिंह को सौंप दी। हालांकि, वह अब भी ‘जी मीडिया’ से कंसल्टेंट के रूप में जुड़े रहेंगे।
डॉ. लोया ने अपने सहयोगियों को एक ईमेल भेजकर अपने कार्यकाल को ‘अविश्वसनीय अनुभव’ बताया और टीम को प्रेरित किया। मई 2024 में ZMCL का अंतरिम सीईओ बनने से पहले, वह ‘IndiaDotcom Digital Pvt Ltd’ (IDPL) के सीईओ थे। उन्होंने ‘ZMCL’ में चीफ इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CITO) के रूप में भी कार्य किया।
तकनीक और इनोवेशन में विशेषज्ञ डॉ. लोया ‘Navtech Pte. Ltd.’, ‘सोनी सिंगापुर’, ‘सैमसंग सेमीकंडक्टर’ और ‘NIT रायपुर’ जैसी कंपनियों में भी अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं। हालांकि, ZMCL ने इस बदलाव पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन यह साफ है कि लोया अब कंपनी के सक्रिय प्रबंधन में नहीं होंगे।
डॉ. इदरीस लोया का विदाई संदेश:
Dear Friends,
It has been an incredible journey leading IDPL & ZMCL. यह साथ छोटा ही सही, परंतु मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण था। I will always cherish this great experience. I am filled with gratitude for the opportunities, challenges, the amazing team I’ve had the privilege of leading and learning from, and the honour of working under the inspiring guidance of a charismatic tech visionary and innovative publisher.
Fuelled by ideas, innovation, and technology, ZEE has a bright path ahead. I believe in each of you to keep pushing boundaries and achieving greatness.
Once a ZEE, always a ZEE. So, with you, I will continue to proudly say – I am ZEE! Keep doing the great work you do. Wishing you all the best.
Sayonara.
Dr. Loya
वरिष्ठ पत्रकार सेंथिल चेंगलवरायण ने ‘न्यू दिल्ली टेलीविज़न लिमिटेड’ (NDTV) के पूर्णकालिक निदेशक (Whole-Time Director) पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा। हालांकि, वह एनडीटीवी के बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक (Non-Executive Director) के रूप में जुड़े रहेंगे।
चेंगलवरायण ने अपने कार्यकारी पद से हटने का कारण व्यक्तिगत बताया है। वे भारतीय बिजनेस पत्रकारिता में एक चर्चित नाम हैं और CNBC-TV18 के संस्थापक संपादक रह चुके हैं। एनडीटीवी में रहते हुए, उन्होंने चैनल की बिजनेस कंटेंट स्ट्रैटेजी को मजबूती दी।
मद्रास यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में स्नातक और टाइम्स रिसर्च फाउंडेशन से पत्रकारिता में मास्टर्स करने वाले चेंगलवरायण का मीडिया क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है।


