Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज़ नेशन चैनल ने अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए पिटवा दिया आईआईटी बाबा को! देखें वीडियो

न्यूज़ नेशन चैनल पर डिबेट के दौरान IIT बाबा के साथ मारपीट का आरोप, पुलिस चौकी के बाहर बैठे विरोध में

नोएडा: न्यूज़ नेशन नामक न्यूज़ चैनल की डिबेट के दौरान चर्चित IIT बाबा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। चैनल वालों ने आईआईटी बाबा को बिना बताए अन्य ढेर सारे भगवाधारी बुला लिए और पूरे माहौल को उत्तेजित कर / प्रोवोक कर हमला करा दिया। घटना नोएडा के सेक्टर 126 थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक न्यूज़ नेशन चैनल के स्टूडियो में डिबेट के लिए पहुंचे बाबा ने चैनल के ही कुछ लोगों पर दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाया। उन पर डंडे से प्रहार किए जाने का आरोप है।

पुलिस चौकी के बाहर धरने पर बैठे बाबा

घटना के बाद IIT बाबा विरोधस्वरूप पुलिस चौकी के बाहर बैठ गए और न्याय की मांग करने लगे। बताया जा रहा है कि बाबा बेहद नाराज थे और जब तक कार्रवाई नहीं होती, तब तक वहीं बैठे रहने की बात कह रहे थे।

पुलिस ने समझा-बुझाकर वापस भेजा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और IIT बाबा को समझाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने काफी प्रयासों के बाद उन्हें शांत कराया और वापस भेज दिया।

चर्चाओं का दौर जारी

इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि डिबेट के दौरान आखिर ऐसा क्या हुआ कि बाबा को पुलिस चौकी तक जाना पड़ा? हालांकि, इस मामले में अभी तक चैनल की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और न ही बाबा ने किसी के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पर कहा यही जा रहा है कि फिसड्डी चल रहे चैनल ने अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए टीआरपी बाबा को बलि का बकरा बना दिया और डंडों से पिटवा दिया।

देखें वीडियो-

https://x.com/sachinguptaup/status/1895553164281253927?s=46

https://x.com/manishpda/status/1895509285033095567?s=46

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन