Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

हारने के बाद अरविंद केजरीवाल गाँव की भौजाई हो गए हैं, जो देखो वही छेड़ रहा है, आईआईटी कानपुर वाले भी!

IIT कानपुर के एग्जाम पेपर में अरविंद केजरीवाल को किया गया ट्रोल, सवाल हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

IIT कानपुर के एक परीक्षा प्रश्न ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस सवाल में राजनीति, इंजीनियरिंग और व्यंग्य का ऐसा मिश्रण किया गया कि लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं। परीक्षा में पूछे गए सवाल में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और IIT के पूर्व छात्र अरविंद केजरीवाल का ज़िक्र किया गया, जो दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम सुनना चाहते हैं।

ये था IIT कानपुर का वायरल सवाल

IIT कानपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के इस सवाल में लिखा गया:

“दिल्ली चुनाव में करारी हार के बाद, IIT पूर्व छात्र श्री अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को विविध भारती (AIR) FM 105.4 MHz पर सुनना चाहते हैं। वह एक ऐसा फ़िल्टर डिज़ाइन करना चाहते हैं, जो विविध भारती चैनल को पास करे, लेकिन रेडियो नशा (107.2 MHz) और FM रेनबो लखनऊ (100.7 MHz) को -60 dB तक रोक दे। चूंकि चुनाव प्रचार में बहुत पैसे खर्च हो चुके हैं, इसलिए उनके पास सिर्फ़ 502 ओम का एक रेसिस्टर, एक वेरिएबल इंडक्टर और एक वेरिएबल कैपेसिटर ही उपलब्ध हैं। आप उनकी मदद कर सकते हैं?

छात्रों को दो सवाल हल करने थे:

1. इस फ़िल्टर का क्वालिटी फैक्टर (Q) निकालिए। (2 अंक)

2. इंडक्टेंस और कैपेसिटेंस के आवश्यक मान निकालिए। (2 अंक)

प्रोफेसर ने किया केजरीवाल को “ट्रोल”?

IIT खड़गपुर के पूर्व छात्र और हांडा एजुकेशन सर्विसेज के संस्थापक रवि हांडा ने इस सवाल की एक तस्वीर X (ट्विटर) पर साझा की और लिखा:

“IIT कानपुर के प्रोफेसर एग्जाम पेपर के ज़रिए अरविंद केजरीवाल को ट्रोल कर रहे हैं।”

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

इस सवाल को लेकर ट्विटर पर लोग खूब मज़े ले रहे हैं। कुछ ने इसे इंजीनियरिंग और राजनीति का मज़ेदार संगम बताया, तो कुछ ने IIT में प्रश्न-पत्र तैयार करने के लिए गाइडलाइंस सेट करने की ज़रूरत जताई।

बता दें कि 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की AAP को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। यहां तक कि केजरीवाल खुद अपनी सीट भी हार गए। नई दिल्ली विधानसभा सीट से उन्हें Parvesh Verma ने 4,000 से ज़्यादा वोटों से हरा दिया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Vijay

    February 23, 2025 at 7:38 pm

    हमें ऐसे ही प्रोफेसरों की जरूरत है चीन और अमेरिका को टेक्नोलॉजी में पछाड़ने के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन