Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया डेली लाइव में कई पत्रकारों को बिना नोटिस के बाहर निकाला!

माम हो-हल्ले के साथ शुरू किए गए इंडिया डेली लाइव के दुर्दिन शुरू हो गए हैं. 2 फरवरी को कई पत्रकारों को अचानक से बाहर का रास्ता का दिखा दिया गया है. इस घटना से बड़ा सवाल चैनल के एडिटर इन चीफ शमशेर सिंह पर खड़ा हो गया है. नाम न बताने की शर्त पर कई महिला पत्रकारों ने बताया कि एक-एक कर सबको निकाला जा रहा था लेकिन शमशेर सर ने किसी से भी मिलकर सांत्वना देना भी उचित नहीं समझा.

बता दें कि कुछ महीने पहले ही सफायर मीडिया नाम की कंपनी के बैनर के नीचे इंडिया डेली लाइव चैनल शुरू किया गया था. इस कंपनी में दो डायरेक्टर हैं, जिनके नाम साहिल मंगला और आदित्य वशिष्ठ हैं. कंपनी के सीईओ आरके अरोड़ा हैं.

इंडिया डेली लाइव की ओर से पहले बड़े न्यूज चैनलों के प्रोफेशनल्स से संपर्क किया गया और उनको अच्छी सैलरी के सब्जबाग दिखाए गए और कुछ ही दिनों में उनके करियर से खिलवाड़ कर दिया गया.

साहिल मंगला और आदित्य वशिष्ठ नाम के ये दोनों शख्स नए-नए अमीर बने हैं. चैनल को शुरू हुए एक साल भी नहीं हुए हैं लेकिन इन दोनों को मीडिया हाउस के रेवेन्यू से प्रॉफिट कमाना है.

खबर है कि कुछ दिन पहले ही संस्थान के डिजिटल विंग में एक नया शख्स संपादक के तौर पर नियुक्त किया गया है. इनके ज्वाइन करने के बाद से ही आदित्य वशिष्ठ और साहिल मंगला ने मिलकर एक लिस्ट बनाई और शमशेर सिंह की बिना जानकारी के लोगों को निकालना शुरू कर दिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन