Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दीपक चौरसिया की ‘इंडिया न्यूज’ समाचार चैनल में हुई वापसी

लंबे सस्पेंस के बाद अंतत: दीपक चौरसिया की ‘इंडिया न्यूज’ समाचार चैनल में वापसी हो गई. कल शाम उन्होंने अपना शो ‘टूनाइट विथ दीपक चौरसिया’ खुद पेश किया. इंडिया न्यूज के बैनर तले छोटे परदे पर फिर अवतरित होने के बाद उनके ‘इंडिया न्यूज’ समाचार चैनल से चले जाने संबंधी खबरें, चर्चाएं, अफवाहें झूठी साबित हो गईं. वैसे सूत्रों का कहना है कि अंदरखाने कुछ तो गड़बड़ था.

लंबे सस्पेंस के बाद अंतत: दीपक चौरसिया की ‘इंडिया न्यूज’ समाचार चैनल में वापसी हो गई. कल शाम उन्होंने अपना शो ‘टूनाइट विथ दीपक चौरसिया’ खुद पेश किया. इंडिया न्यूज के बैनर तले छोटे परदे पर फिर अवतरित होने के बाद उनके ‘इंडिया न्यूज’ समाचार चैनल से चले जाने संबंधी खबरें, चर्चाएं, अफवाहें झूठी साबित हो गईं. वैसे सूत्रों का कहना है कि अंदरखाने कुछ तो गड़बड़ था.

चैनल मालिक कार्तिक शर्मा और चैनल के एडिटर इन चीफ दीपक चौरसिया के बीच कई मसलों पर जमकर मतभेद था. दीपक के अधिकारों में कई किस्म की कटौती की गई और उनकी आंखों के सामने उनके खास लोगों को निकाल बाहर किया गया. इस सबसे खफा दीपक ने आफिस आना बंद कर दिया था. सूत्रों के मुताबिक चैनल प्रबंधन और दीपक चौरसिया के बीच हुई बैठक में आपसी विवादों का निपटारा कर लिया गया है और फिर से नए सिरे से सभी को चैनल के लिए जुटने का आह्वान किया गया है.

कल जिन लोगों ने दीपक चौरसिया का शो देखा, उनमें से कई का कहना है कि दीपक में अब वो पहले वाली बात नहीं रही. उनकी सेहत लगातार गड़बड़ रहने के कारण उनका न्यूज प्रजेंटेशन और डिबेट संचालन का स्तर थोड़ा गिरा है. वह खबर पढ़ने में भी अक्सर गड़बड़ा जा रहे हैं.

जो भी हो, यह तो श्रेय दीपक चौरसिया के खाते में जाता ही है कि उन्होंने घटिया-से इंडिया न्यूज चैनल को अपनी और अपनी टीम की मेहनत के बल पर नंबर तीन-चार का चैनल बना दिया.

कुछ लोगों का यह भी कहना है कि चैनल प्रबंधन और एडिटर इन चीफ के बाच यह अल्पकालिक युद्धविराम है. देखते जाइए, आगे आगे होता है क्या.

इन्हें भी पढ़ सकते हैं…

xxx

xxx

xxx

xxx

xxx

xxx

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. बीरेंद्र कुमार यादव

    July 30, 2019 at 11:54 am

    श्रीमान जी मुझे भी ऐसे ही संपादक की खोज है मुझे भी अपने साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की प्रेरणा दी जाए

    आप को अयोध्या से ब्यूरो चीफ जरूरत हो बात करे ।

    वीरेंद्र कुमार यादव
    अयोध्या
    9415366476
    9935733440

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन