Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रशांत त्यागी ने जॉइन किया इंडिया टीवी, स्नेहा मोहरीर बनीं ‘जी मराठी’ की वाइस प्रेजिडेंट

मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी दो अहम खबरें सामने आई हैं। खेल पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बना चुके प्रशांत त्यागी ने ‘ईटीवी भारत’ को अलविदा कहकर ‘इंडिया टीवी’ के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। वहीं दूसरी ओर, स्नेहा मोहरीर परेरा को ‘जी मराठी’ में नॉन-फिक्शन कैटेगरी का वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया गया है।


प्रशांत त्यागी अब इंडिया टीवी के साथ

करीब सात साल के अनुभव वाले पत्रकार प्रशांत त्यागी ने ‘इंडिया टीवी’ में बतौर एसोसिएट प्रड्यूसर जॉइन किया है। वह यहां वरिष्ठ खेल पत्रकार समीप राजगुरु की टीम के साथ काम करेंगे और यूट्यूब व टीवी दोनों माध्यमों के लिए कंटेंट तैयार करेंगे।

प्रशांत ने अपने करियर की शुरुआत 2018 में सहारा न्यूज से की थी। इसके बाद उन्होंने Inshorts में साढ़े तीन साल तक काम किया और फिर फरवरी 2023 में ईटीवी भारत से जुड़े। हैदराबाद में उन्होंने लगभग 28 महीने तक स्पोर्ट्स डेस्क की जिम्मेदारी निभाई। ‘ईटीवी भारत’ में वह हाल ही में टीम लीडर के पद पर कार्यरत थे और 1 जुलाई को अपनी सेवाएं समाप्त कीं।

उन्होंने अब तक इरफान पठान समेत कई क्रिकेटरों के इंटरव्यू किए हैं और आईपीएल, वनडे वर्ल्ड कप 2023, टी20 वर्ल्ड कप 2024 और ओलंपिक 2024 जैसी बड़ी स्पोर्ट्स इवेंट्स को कवर किया है। प्रशांत मूल रूप से गाजियाबाद के मोदीनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


स्नेहा मोहरीर परेरा बनीं ‘जी मराठी’ की वाइस प्रेजिडेंट

दूसरी ओर, एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी बड़ी खबर ये है कि स्नेहा मोहरीर परेरा ने ‘जी मराठी’ में नॉन-फिक्शन कैटेगरी की वाइस प्रेजिडेंट के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी LinkedIn पोस्ट के माध्यम से साझा की।

स्नेहा ने लिखा, “एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक नया अध्याय शुरू करते हुए ‘जी मराठी’ में अपनी नई भूमिका को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मराठी कंटेंट दिलचस्प कहानियों और प्रभावशाली ड्रामा के लिए जाना जाता है और इस नेटवर्क का हिस्सा बनकर गर्व महसूस हो रहा है।”

इससे पहले स्नेहा, Viacom18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ सीनियर क्रिएटिव डायरेक्टर – Viacom18 Digital के रूप में तीन साल तक जुड़ी रहीं। इस दौरान उन्होंने कंटेंट इनोवेशन और ग्लोबल दर्शकों के लिए स्टोरीटेलिंग को नया आयाम देने में अहम भूमिका निभाई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन