Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नोएडा सीपी लक्ष्मी सिंह ने रोती बिलखती बुजुर्ग महिला को गले लगाया!

इसीलिए कहा जाता है कि सिस्टम में जितनी ज़्यादा महिलाएँ शीर्ष पदों पर होंगीं, उतना ही सिस्टम संवेदनशील बनेगा…

यशवंत सिंह-

नोएडा सीपी लक्ष्मी सिंह को साधुवाद। उन्होंने महिला होने के नाते एक महिला क़ा दर्द समझा। इसीलिए कहा जाता है कि सिस्टम में जितनी ज़्यादा महिलाएँ शीर्ष पदों पर होंगीं, उतना ही सिस्टम संवेदनशील बनेगा।

नोएडा पुलिस में आजकल कई तरह के पॉजिटिव फीडबैक हैं। थानों-चौकियों में उगाही पर काफ़ी हद तक लगाम लगा दिया गया है। पुलिस ऑफ़िसर्स की नियुक्ति मेरिट के आधार पर की जा रही है। थाना और चौकियों में तैनाती का आधार सिफ़ारिश नहीं बल्कि परफॉरमेंस है।

मैं ख़ुद नोएडा में रहता हूँ तो कई बार दूसरों के मामलों को लेकर थाना-पुलिस से संपर्क/काम पड़ता है।

लक्ष्मी सिंह रोते देख बुजुर्ग महिला से सिर्फ़ मिली ही नहीं, उन्हें गले भी लगाया। उनकी एफ़आईआर दर्ज कराई। बुजुर्ग महिला की जो पीड़ा है, उसे पढ़ कर सोचता रहा तभी आख़िरी लाइन पर अटक गया। महिला की बेटी क्या वाक़ई शादी कर बाहर रह रही है? अगर हाँ तो फिर वो माँ से मिलने क्यों नहीं आती?

भड़ास एडिटर यशवंत सिह की फेसबुक वॉल से…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन