लखनऊ : दैनिक जागरण उत्तर प्रदेश व्यूरों के विशेष संवाददाता अवनीश त्यागी के छियासी वर्षीय पिता रामेश्वर प्रसाद त्यागी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी ने दुखः व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने दिवगंत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्घांजलि देते हुए कहा कि समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। दुख की इस घड़ी में भाजपा परिवार उनके साथ है।
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन, विजय बहादुर पाठक, डा0.मनोज मिश्र, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, आई.पी. सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, सह मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, अनीता अग्रवाल, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह प्रभारी चौ. लक्ष्मण सिंह ने स्व. रामेश्वर प्रसाद त्यागी सेवानिवृत्त एडीओ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।