Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सोने या हीरे की चेन-अंगूठी पहनना बंद करिए, वक्त बुरा आ गया है… देखिए पत्रकार और व्यवसायी जगदीश के साथ नोएडा में क्या हुआ!

नोएडा में ‘ज़ी न्यूज़’ के पूर्व संवाददाता और मशहूर फ़र्नीचर व्यवसायी जगदीश प्रसाद सिंह यूँ लुट गए- पहले किया नमस्ते, फिर लहराया रिवाल्वर, चलाया घूँसा और छीन ले गए चेन!

ज़ी न्यूज़ के पूर्व संवाददाता, इंटरव्यू टीवी के एडीटर और नोएडा के जाने माने फ़र्नीचर व्यवसायी जगदीश प्रसाद सिंह के गले से उनकी चेन दो झपटमारों ने उस वक्त झपट ली जब वो आज सुबह मॉर्निंग वॉक से अपने घर लौट रहे थे।

घटना सुबह क़रीब साढ़े छह बजे की है। नोएडा के सेक्टर 37 की पॉश कॉलोनी अरूण के गेट नंबर तीन से करीब 50 मीटर पहले दो बाइक सवार आकर रूके। एक ने उतर कर उन्हें नमस्ते की तो उन्होंने भी उसका जवाब दिया। लड़के ने मुँह पर रूमाल बांधा हुआ था। फिर उस लड़के ने आदेशात्मक स्वर में कहा कि “चल चेन उतार”।

इस पर जगदीश ने कहा कि वो चेन क्यों उतारें तो लड़के ने अपने साथी से कहा कि रिवॉल्वर निकाल और इसे गोली मार इस पर जगदीश की नज़र दूसरे लड़के पर गई और इसी बीच पहले लड़के ने जगदीश के पेट में कसकर घूँसा मारा। इससे बचने के लिए जगदीश पीछे हटे और बच गए। लेकिन इसी दौरान पहले वाले लड़के ने चेन झपटी और मोटर साइकिल पर बैठ कर फ़रार हो गया।

मोटरसाइकिल पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। मोटर साइकिल काले रंग की थी। पुलिस ने बयान दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है और आश्वासन दिया है कि जल्द ही चेन स्नेचर पकड़े जाएंगे। डीसीपी रणविजय सिंह ने पीड़ित व्यवसायी जगदीश प्रसाद से फ़ोन पर बात की और हर हाल में अपराधियों को पकड़ने का भरोसा दिया। डीसीपी रणविजय सिंह ने सम्बंधित थाने को यथोचित निर्देश दिए हैं। पुलिस सीसीटीवी फ़ुटेज निकलवा रही है।

ज्ञात हो कि जगदीश प्रसाद सिंह आज सावन का पहला सोमवार होने के कारण व्रत रखने वाली अपनी पत्नी के अनुरोध पर बेल पत्र और फूल लाने के लिए निकले हुए थे तभी ये वारदात हो गई। ऊपर तस्वीर में जगदीश के हाथ में बेल पत्र देख सकते हैं।

यशवंत और जगदीश

इस घटना की जानकारी मिलने पर भड़ास एडिटर यशवंत भी मौक़े पर पहुँचे और जगदीश प्रसाद सिंह का हालचाल लिया। यशवंत ने कहा कि भोले की कृपा से बड़ा हादसा होते होते बच गया। रिवाल्वर निकाल चुके बदमाशों ने अगर गोली चला दी होती तो माल के साथ जान की भी क्षति होती। पर भगवान ने ऐसा होने से बचा लिया। यशवंत ने उम्मीद जताई कि नोएडा पुलिस जल्द अपराधियों को सबक़ सिखाएगी ताकि उनके मन में भय व्याप्त हो। ये घटना पुलिस को बदमाशों की तरफ़ से तगड़ी चुनौती है।

Local News Community
20 Comments

20 Comments

  1. V

    July 18, 2022 at 7:21 pm

    क्या सर, इसी को ही तो “अच्छे दिन” कहते हैं … आप भी न, बस समझ नहीं पाए
    मुस्कुराइए, आप यूपी में हैं

    • Navjeevan

      July 20, 2022 at 1:44 pm

      Rajasthan or delhi mein aapka swaagat h.
      Yehi sab free h

  2. Vivek

    July 18, 2022 at 8:52 pm

    Encounter karne se hi kaam hoga….tab media rone lagega.

  3. Arvind Kumar

    July 19, 2022 at 6:06 am

    ME B BANK FROUD KA SIKAR HU POLICE KUCH NAHI KARTI OR COMPLENT KARNE WALE KO DAMKATI HI
    ARVIND KUMAR
    7678221999

    • Rakesh kr Sharma

      July 26, 2022 at 9:59 am

      Mere sath v 2020 me bank se fraud hua tha 15800 rupee ka. Mene complaint aur FIR v kiya par koi fayada ni hua.
      Rakesh kr Sharma
      9625033237

  4. बलराम

    July 19, 2022 at 9:22 am

    भाई जी जब लोगो के पास काम नहीं होगा जेब में पैसा नहीं होगा तो ये ही होगा लोगो के पास यही काम रह गया है की चोरी चकरी करेंगे, अब घर से बहार निकलते समय जेवर आदि ना डालेंगे।

  5. Imran Hussain

    July 19, 2022 at 3:19 pm

    Welcome to UP .UP is Up

  6. Rahul

    July 19, 2022 at 8:26 pm

    पुलिस झप्टमर ओर सुनार तीनो ने हिस्सा बांटा हुआ है पुलिस 25% कमीशन बाकी सुनार ओर झप्टमर मै बत जाता है असली माल कभी बी बरामद नहीं होता है जो होता है वो ताम्बे पर सोने का पानी चढ़ा हुआ होता है हिस्सा निचे से ऊपर तक जाता है पब्लिक हमेशा से लूटती आये है

  7. Raju

    July 19, 2022 at 8:30 pm

    Daily paper me news aati h, ek aadmi 50 car chori k bad pakra gya, ek chain snatching me shatak lgane k bad pakra gya, hota kya h.. Kuchh din bad chhutne k bad fir isi kam me lg jata h, upay.. Sirf ek, encounter, .. Bad me manwadhikar Or media wala royega

  8. Yogesh kumar

    July 19, 2022 at 11:38 pm

    Bade logo k to khase bhi news ban jate h, common man k kon sunta h.
    Hamre ghr m dindhade chore hoe thi bade muskil se FIR bhi karwaye 1sal hone k ja raha h but abhi tak kuch nhi hoaa. Police sunte bhi nhi h
    Indirapuram Ghaziabad

  9. Ashish Kumar

    July 20, 2022 at 7:27 am

    UP police is useless. They won’t do anything till the time you will not offer some bribe.

    Someone has stolen my phone and I have tracked all the detail and handed over to police with all identity of thief with mobil no of thief(Sim which is used by thief in that phone).

    But police is saying only one word hum dhoond rahe hai and it’s been like 10 months.

    Such a useless police,I have never expected.

  10. Rohit Bagh

    July 20, 2022 at 8:19 am

    Mere sath mobile chin kr bhaage.. Inderlok mei.. Inder police mei complain ki to unhone lost complaint file ki.. Or bharosa dilaya jald mil jayega.. Police koi track nhi kr rahi.. And jab baatchit pr pata chala unhi ke staff ka thik ase hi mobile chin kr bhaage.. Usko abhi tk track nhi kr paaye ya police kuch karna hi nahi chahti.. Ase mei aam janta kitni safe hai iss baat ka andaza lagay jaa sakta hai..

  11. रोहित प्रजापति

    July 20, 2022 at 8:29 am

    घटना उत्तर प्रदेश कि है शायद बाबा के डर से पुलिस कुछ करें,दिल्ली कि होती तो पुलिस ऐ सहायता कि उम्मीद रखना बेकार था।

  12. Monu kant Sagar

    July 20, 2022 at 9:09 am

    Kuch din pahle mohan nagar ghaziabad se mere chote bhai ka phone cheen liya raat ka time tha , police ne complaint Tak nahi likhi, aaj k time mein phone ki location pta Krna kon c bdi baat hai, but police bhi choro k sath mili hui hai, isliye pkdna nahi chahti.

    Oopr se mhngai hai, berojgari hai, jime gurda hai doosre ka mal cheen kr apna bnane ka vo bna hi rahe hai, koi bhi govt. Aajaye kuch nahi hoga

  13. Anonymous

    July 20, 2022 at 9:55 am

    Even people who purchased flat in Greater Noida are afraid from builder, they promise of 3yr 6month, but don’t deliver till 10 to 12yr.
    Upon asking they threaten and harasse.

  14. V

    July 20, 2022 at 12:22 pm

    Mere to plot par hi kabja kar liya hai. Koi sunta hi nahi kya kare dosto utter Pradesh kahe ya ulta Pradesh.

  15. Prashant Rajput

    July 20, 2022 at 9:20 pm

    Aisa time nahi dekha jo ab India mein chal raha hai I don’t know where is Modi’s achche din

  16. Shubham

    July 21, 2022 at 3:33 pm

    तभी तो अग्निवीर बना रहे हैं इनको ताकि ये जोश वहां काम आए और अच्छे मार्ग में लगकर खुद का और अपने माता पिता का नाम रोशन करें

  17. Nitin

    July 23, 2022 at 2:12 pm

    Everyday story of Noida Ghaziabad.

  18. Rakesh kr Sharma

    July 26, 2022 at 10:00 am

    Mere sath v 2020 me bank se fraud hua tha 15800 rupee ka. Mene complaint aur FIR v kiya par koi fayada ni hua.
    Rakesh kr Sharma
    9625033237

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन