Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जागरण ने जो कूड़ा देश में फैलाया है उसके सामने यह कूड़ा कुछ भी नहीं

Mohammad Anas :  सोनभद्र, उत्तर प्रदेश से भी निकलता है दैनिक जागरण. इस अखबार ने दिसंबर 2015 से लेकर जनवरी 2016 तक लगातार साठ दिन तक शहर में मौजूद बूचड़खाने के खिलाफ कैम्पेन चलाया. वह बताता है कि बूचड़खाने से शहर का माहौल ख़राब होता है. हर रोज़ तीन चार हिन्दू नाम वाले व्यापारियों की तस्वीर लगा कर उनके मत प्रस्तुत करता है. कभी भाजयुमो से प्रदर्शन करवाता तो कभी विहिप से. फर्जी विरोध प्रदर्शन को अच्छा स्पेस देता. हवा बनाता है.

मतलब ये कि बूचड़खाने से मुसलमान कसाइयों की रोजी रोटी छीनने का काम दैनिक जागरण करता है. दो महीना गुजरने के बाद भी प्रशासन अखबार की नहीं सुनता तो वह चुप हो कर बैठ जाता है. अखबार में इस कैम्पेन को चलवाने वाले कौन लोग हैं? वह सम्पादक जिसकी अच्छी खासी चुटिया है, या फिर जिसने जन्म से जनेऊ पहन रखा है? अखबार के मालिक उन बूचड़खानों पर क्यों कभी कोई कैम्पेन नहीं चलवाते जिनके मालिक हिन्दू या जैन हैं? जिनके लिए नरेंद्र मोदी सरकार आज भी सब्सिडी दे रही है.

छोटे बूचड़खाने को बंद करवाने की मुहीम चलवाने वाला दैनिक जागरण चार-पांच दिन से बुलंदशहर की जिलाधिकारी बी चन्द्रकला से भी उलझा हुआ है. डीएम के समर्थन में शहर के सफाई कर्मचारियों ने दैनिक जागरण जैसे सांप्रदायिक और पक्षपाती अखबार के दफ्तर पर कई गाड़ियों में भर के कूड़ा फेंक दिया है. bhadas4media के अनुसार दैनिक जागरण का ब्यूरो चीफ सुमन करन करोड़ो के आईटीआई परीक्षा घोटाले में संलिप्त है, उसी ने बी. चन्द्रकला से निजी बातचीत का ऑडियो वायरल करवाया है.

जागरण ने जो कूड़ा देश में फैलाया है उसके सामने यह कूड़ा कुछ भी नहीं. काश की सोनभद्र के कसाई भी इस अखबार के दफ्तर के बाहर जानवरों की हड्डियाँ फेंक आते.

युवा पत्रकार और मीडिया एक्टिविस्ट मोहम्मद अनस के फेसबुक वॉल से.

संबंधित खबरें…

दैनिक जागरण की कुत्सित मानसिकता पर बुलंदशहर के सफाईकर्मियों का प्रहार, आफिस को कचरे से पाटा (देखें वीडियो)

xxx

जबरन सेल्फी लेने वाले मनचले को जेल भिजवाने वाली डीएम चंद्रकला के पीछे क्यों पड़ा है दैनिक जागरण?

xxx

आओ बेटा दैनिक जागरण, अब दिखाओ जलवा, एक महिला डीएम ने चेहरे पर कूड़ा पोत तुम्हारी औकात दुनिया को दिखा दी

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन