Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

जयपुर में पत्रकारों का क्रमिक अनशन 25वें दिन भी जारी रहा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समर्थन देने पहुंचे

जयपुर में पिंकसिटी प्रेस क्लब के बाहर पत्रकारों की मांगों को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन शनिवार को 25वें दिन भी जारी रहा। पत्रकार परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा के नेतृत्व में अनशन पर पत्रकार साथियों की गहमागहमी रही। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी दिल्ली जाते हुए पत्रकारों से मिलने अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होनें पत्रकारों की सभी मांगों को जायज ठहराते हुए सरकार से अविलम्ब लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को सम्मान सहित न्याय देने की अपील की।

गौरतलब है कि प्रदेश के 11 पत्रकार संगठन 13 दिसम्बर से आवास समस्या, वृद्ध पेंशन योजना, कैशलेस मेडिक्लेम योजना, पत्रकार सुरक्षा कानून बनानें और अधिस्वीकरण का सरलीकरण, लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों को विज्ञापन जारी करने सहित कई मांगों को लेकर क्रमिक अनशन पर है। इससे पहले सरकार के प्रतिनिधियों से 12 नवम्बर 2017 को एक बैठक हुई थी। जिसमें वादा किया गया था कि पत्रकारों की सभी मांगों को एक माह में पूरा कर दिया जाएगा। मगर एक माह गुजर जाने के बाद भी पत्रकारों की किसी भी मांग को लेकर कार्रवाई नहीं की गई।

इसी क्रम में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को पिंकसिटी प्रेस क्लब के नेतृत्व में क्रमिक अनशन जारी रहेगा। सभी पत्रकार संगठनों के बैनर तले शुरू हुए क्रमिक अनशन में पिंकसिटी प्रेस क्लब, इण्डियन फैडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आई.एफ.डब्ल्यूजे), राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ, राजस्थान पत्रकार परिषद, राजस्थान पत्रकार संघ (जार), राजस्थान फोरम आफ वर्किंग जर्नलिस्ट, कॉंन्सिल आफ जर्नलिस्ट, पत्रकार ट्रस्ट आफ इण्डिया, एसोसिएशन आफ स्मॉल एण्ड मीडियम न्यूजपेपर्स आफ इण्डिया, राजस्थान लघु समाचार पत्र सम्पादक संघ के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन