Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

श्रीनिवास बने प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष

B Srinivas

जमशेदपुर। शहर के पत्रकारों ने एकजुटता का परिचय देते हुए संगठन को मजबूत करने और शिथिल पड़ी संस्था प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए निर्मल भवन में अहम बैठक की। बैठक में जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार बी. श्रीनिवास को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद श्रीनिवास ने सबको साथ लेकर चलने तथा 20 अगस्त तक नई कमेटी का गठन करने की बात कही। बैठक में पत्रकारों ने संगठन की मजबूती को लेकर खुलकर अपने विचारों को रखा।

B Srinivas

B Srinivas

जमशेदपुर। शहर के पत्रकारों ने एकजुटता का परिचय देते हुए संगठन को मजबूत करने और शिथिल पड़ी संस्था प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए निर्मल भवन में अहम बैठक की। बैठक में जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार बी. श्रीनिवास को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद श्रीनिवास ने सबको साथ लेकर चलने तथा 20 अगस्त तक नई कमेटी का गठन करने की बात कही। बैठक में पत्रकारों ने संगठन की मजबूती को लेकर खुलकर अपने विचारों को रखा।

बैठक में सभी पत्रकारों ने पूर्वी सिंहभूम जिले के पत्रकारों, विशेष कर ग्रामीण और अंचल के पत्रकारों को भी संस्था से जोड़ने पर सहमति जताई। चर्चा के दौरान पत्रकारों ने कहा कि वे अगर एकजुट होंगे तो राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार से भी सरकारी योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है। पत्रकारों के हित के लिए प्रत्येक माह कुछ राशि एकत्रित करने की बात कही गयी, ताकि जरुरत पड़ने पर किसी भी पत्रकार साथी को शून्य प्रतिशत ब्याज पर सहयोग राशि दी जा सके। बैठक में शहर के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े तमाम पत्रकारों के अलावा अंचल और ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकार मौजूद थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Shahnawaz Hassan

    August 3, 2014 at 11:25 am

    जमशेदपुर प्रेस क्लब का चुनाव हास्यास्पद ,बली का बकरा बने श्रीनिवास
    जमशेदपुर में कैमरा बगल में लटकाये आपको कई ऐसे कैमरामैन मिल जायेंगे जिनका एक मात्र उद्देश पत्रकारिता को सीढ़ी बनाकर अवैध उगाही करना है ,प्रबंधन (समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल) ऐसे कैमरामैन से आवयश्कता अनुसार तस्वीरें तो लेता है ,परन्तु उन्हें किसी प्रकार का ऐसा कोई प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है जिस से की वे स्वयं को किसी बैनर का
    कैमरामैन कह सके. ऐसे ही चंद कैमरामैन की युवा पीढ़ी ने जमशेदपुर प्रेस क्लब की स्थापना कर दी ,बिना किसी अनुमति के पहले मीटिंग बुलाई गई और 20 से 25 की संख्या में शामिल कुछ पत्रकारों को लेकर शरीफ और सीधे साधे सौभाव के एस श्रीनिवास को बली का बकरा बना दिया गया ,शायद पत्रकारों को यह भी जानकारी नहीं होगी की कैमरामैन को जॉर्नलिस्ट की श्रेणी में नहीं रखा जाता है ,और वह भी ऐसे कैमरामैन जिनमे से अधिकांश नॉन मेट्रिक है ,अब वे पत्रकारों का प्रतिनिधित्व करेंगे ? प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया से लगातार झारखण्ड के सभी पत्रकार संगठनो और पत्रकारों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए मै लगातार संपर्क में हूँ ,जल्द ही रांची और जमशेदपुर में प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया और केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जमशेदपुर प्रेस क्लब का यह चुनाव पूरी तरह से अनैतिक है इसलिए की इसमें पत्रकारों दुआरा नहीं बल्कि
    कैमरामैन दुआरा यह मीटिंग बुलाई गई थी ,और मेरी इस बात से सभी वरिष्ठ पत्रकार सहमत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन