Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

चक्काजाम का कवरेज कर रहे पत्रकार को जान से मारने की कोशिश

जांजगीर-चांपा : पिकअप की चपेट में आकर मोटर सायकल सवार की मौत हो जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दुर्घटनाकारित वाहन में आग लगा दी. समाचार संकलन कर रहे दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के संवाददाता चैतन्य बु़द्ध से मारपीट करते हुए जान से मारने की कोशिश की. इन्हें मालखरौदा थाना प्रभारी केपी गुप्ता एवं स्टाफ के द्वारा आंदोलनकारियों से सुरक्षित बचाया गया.

छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े पाड़रमुड़ा निवासी व्रत राम पिता अंतराम लहरे चरौदा के सेवा सहकारी समिति में आपरेटर पद पर पदस्थ हैं. मंगलवार 27 जून की दोपहर लगभग 12 बजे व्रतराम काम पूरा कर घर बाइक से लौट रहा था. चरौदा के कुछ ही दूरी पर सामने से आ रही दवा का प्रचार करने वाली पिकअप की चपेट में आ गया.

इस दुर्घटना से बाइक सवार व्रत राम की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने मालखरौदा-फगुरम मार्ग पर शव को रखकर मुआवजा राशि दिलाए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर चक्काजाम कर दिया और दुर्घटनाकारित वाहन को आग लगा दी. घटना का कवरेज कर रहे दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस संवाददाता चैतन्य बुद्ध पर जब आंदोलनकारियों की नजर पड़ी तो वो उस पर ही टूट पड़े. इसे मौके पर मौजूद थाना प्रभारी केपी गुप्ता एवं पुलिसकर्मियों के द्वारा छुड़ाया गया. वहीं आंदोलनकारियों ने थाना प्रभारी को भी दुर्घटनाकारित वाहन के साथ जला देने की धमकी दी। पत्रकार की शिकायत पर मालखरौदा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन