Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

पत्रकार सतेंद्र भाटी का जनतंत्र टीवी पर खास शो.. ‘देश के लाल’

टीआरपी की रेस में अक्सर हिंदी न्यूज चैनल इतना बह जाते हैं कि वो उन खबरों को नहीं दिखाते जिनसे युवा तबके को सही दिशा मिले। कुछ कर गुजरने का जज्बा और मार्गदर्शन मिले। इस दिशा में एक टीवी न्यूज चैनल ने कदम उठाया है, नाम है जनतंत्र टीवी।

टीवी चैनलों में निष्पक्ष और सार्थक कंटेंट के लिए अलग मुकाम रखने वाले जनतंत्र टीवी ने एक ऐसी पहल की है जो दूसरे टीवी चैनलों के लिए मिसाल है। जनतंत्र टीवी ने “देश के लाल” नाम से एक सीरीज की शुरुआत की है, जिसका लक्ष्य पुलिस और ब्यूरोक्रेसी के उन अधिकारियों से समाज को रूबरू करवाना है जिनके योगदान से देश औऱ समाज को न सिर्फ मजबूती मिली बल्कि युवाओं को नई दिशा भी मिली।

इस शो को चैनल के एडिटोरियल हेड सतेंद्र भाटी होस्ट कर रहे हैं। भाटी, टीवी जर्नलिज्म का मंजा हुआ नाम हैं।

शो के पहले एपिसोड में मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह से बातचीत की गई है। इसमें किसी आम टॉक शो की तरह सस्ती लोकप्रियता के लिए सवाल-जवाब नहीं पूछे गए हैं बल्कि इस स्लॉट का मकसद ये है कि जो छात्र-छात्राएं यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें एक गाइडेंस मिले। लीक से बेहद हटकर बनाए जा रहे इस शो का पहला एपिसोड शनिवार 8 जून को रात 8 बजे जनतंत्र टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

जनतंत्र टीवी टाटा प्ले और एयरटेल डीटीएच समेत तमाम सैटेलाइट और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। साथ ही जनतंत्र टीवी के तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी आप ये शो देख सकते हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन