Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

हरियाणा में चुनाव बीजेपी जीती लेकिन कमाई हुई गौतम अडानी की, जानिए कैसे?

सियासत का खेल भी बड़ा निराला है. अब यही देखिए की हरियाणा विधानसभा के चुनाव में जीत बीजेपी ने दर्ज की लेकिन उसका फायदा गौतम अडानी को मिल रहा है. बताया जा रहा है कि बीजेपी के जीत की लहर में अडानी समूह को 33,600 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है.

हरियाणा चुनाव के रुझान जैसे-जैसे भाजपा की ओर मुड़ते गए वैसे-वैसे सेंसेक्स में लगभग 500 अंकों की तेजी देखने को मिलनी बताई गई. दूसरी तरफ अडानी के शेयरों में बम-बम होने की बात कही-लिखी गई है.

टीवी9 हिंदी की वेबसाइट में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, अडानी ग्रुप की वैल्यूएशन में बाजार खुलने के दो घंटे बाद करीब 33,600 करोड़ रुपये का फायदा हो चुका है. रिपोर्ट में अडानी की किस कंपनी को कितना लाभ हुआ, यह भी बताया गया है.

  1. अडानी इंटरप्राइजेज के शोयरों में ढाई फीसदी का इजाफा देखने को मिला और कंपनी का शेयर 3091.25 रुपये पर कारोबार करता हुआ देखा गया
  2. अडानी पोर्ट एंड एसईजेड के शेयरों में 3.11 फीसदी का इजाफा देखने को मिला और कंपनी का शेयर 1396.15 रुपये पर कारोबार करता दिखा
  3. अडानी पॉवर के शेयरों में दो फीसदी की बढ़त देखी गई और कंपनी का शेयर 636.55 रुपये पर कारोबार करते देखा गया
  4. अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर चार फीसदी उछले और कंपनी का शेयर 967.05 पर कारोबार करता दिखा
  5. अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 1.77 फीसदी का इजाफा नोट किया गया और कंपनी का शेयर ने 1785.05 रुपये पर कारोबार किया
  6. अडानी टोटल के शेयरों में 1.70 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और कंपनी का शेयर 753.75 रुपये पर कारोबार करता दिखा
  7. अडानी विल्मर के शेयरों में 1.70 फीसदी का इजाफा देखने को मिला, कंपनी का शेयर 337.05 रुपये पर कारोबार करते देखा गया
  8. सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड के शेयर में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली और कंपनी के शेयर ने 2374.80 रुपये पर कारोबार किया
  9. अंबुजा सीमेंट के शेयरों में दो फीसदी का उछाल दर्ज किया गया और कंपनी का शेयर 601.80 रुपये रहा
  10. एनडीटीवी के शेयरों में दोपहर 11 बजकर 30 मिनट पर दो फीसदी की तेजी देखी गई, कंपनी का शेयर 175.95 रुपये रहा

अडानी समूह की कंपनियों का मार्केट कैप जबर्दस्त उछला

  1. अडानी इंटरप्राइजेज में 8,145.31 करोड़ रुपये की बढ़त
  2. अडानी पोर्ट एंड एसईजेड में 9.029.39 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी
  3. अडानी पॉवर में 3,355.54 करोड़ रुपये की बढ़त
  4. अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में 2,967.17 करोड़ रुपये की बढ़त
  5. अडानी ग्रीन एनर्जी में 4,752.09 करोड़ रुपये की बढ़त
  6. अडानी टोटल गैस में 1,094.31 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी
  7. अडानी विल्मर में 851.29 करोड़ रुपये की बढ़त
  8. एसीसी लिमिटेड में 572.75 करोड़ रुपये की बढ़त
  9. अंबूजा सीमेंट में 2,807.96 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी
  10. एनडीटीवी के मार्केट कैप में 22.25 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की गई

कुल मिलाकर शेयर बाजार खुलने के दो घंटे बाद अडानी ग्रुप के मार्केट कैप में 33,598.06 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन