Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया का टीआरपीबाज गुंडा जिम्मी चौधरी गिरफ़्तार (देखें वीडियो)

आगरा से बड़ी खबर है. यहां का कुख्यात अपराधी जिम्मी चौधरी सोशल मीडिया के जरिए अपनी कुख्याति बढ़ाने का काम करता है. वह ऐसे ऐसे कुकृत्य करता है कि सामान्य आदमी दहशत में आ जाए. अपने भारी भरकम शरीर और दुस्साहस का प्रदर्शन करते हुए वह निर्दोषों को प्रताड़ित करता है.

इस कुख्यात जिम्मी चौधरी को पुलिस ने दबोच लिया है. आगरा और आसपास के जिलों में जिम्मी पर दर्ज हैं कई मुकदमे. फायरिंग और मारपीट के वीडियो वायरल कर दहशत फैलाता था जिम्मी चौधरी. थाना सिकंदरा में हिस्ट्रीशीटर है जिम्मी चौधरी.

लोगों के सिर पर बोतल फोड़ना और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना, फायरिंग का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर डालना इसका प्रिय शगल है. जिम्मी चौधरी तमाम आपराधिक मुकदमों का आरोपी है. सीओ हरीपर्वत ने इस अपराधी के बारे में क्या कुछ बताया, आप भी सुनें-

https://youtu.be/KptUL2lm4BY
Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन