Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

भारत सिंह एवं मनीष श्रीवास्‍तव पहुंचे वॉयस ऑफ मूवमेंट

मेपल्‍स टाइम्‍स, लखनऊ से खबर है कि भारत सिंह ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर ब्‍यूरो में कार्यरत थे. भारत ने अपनी नई पारी लखनऊ में ही वॉयस ऑफ मूवमेंट के साथ शुरू की है. यहां भी इन्‍होंने ब्‍यूरो में ज्‍वाइन किया है. भारत की वॉयस ऑफ मूवमेंट के साथ दूसरी पारी है. वे पहले भी इस अखबार के साथ काम कर चुके हैं. वे इसके पहले जनसंदेश टाइम्‍स, स्‍वतंत्र भारत समेत कई अखबारों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उनकी गिनती लखनऊ के तेज तर्रार पत्रकारों में की जाती है.

जनसंदेश टाइम्‍स, लखनऊ से खबर है कि मनीष श्रीवास्‍तव ने इस्‍तीफा दे दिया है. उन्‍होंने अपनी नई पारी वॉयस ऑफ मूवमेंट के साथ शुरू की है. उन्‍होंने भी ब्‍यूरो में ज्‍वाइन किया है. मनीष जनसंदेश टाइम्‍स से पहले डेटलाइन, डीएलए जैसे संस्‍थानों में काम कर चुके हैं. उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत लखनऊ में ही जैन टीवी से की थी. बताया जा रहा है कि जनसंदेश टाइम्‍स में कर्मचारियों का कई महीनों का सैलरी बकाया है, लिहाजा लोग दूसरे संस्‍थानों की तरफ रूख कर रहे हैं. जिनके पास कोई रास्‍ता नहीं है, वे अब भी जनंसेदश टाइम्‍स को सेवा देने को मजबूर हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन