Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : पूरनपुर कोतवाली में पत्रकारों का जोरदार प्रदर्शन, ये था लफड़ा

त्तर प्रदेश के पीलीभीत में आज पत्रकारों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. यहां की पूरनपुर कोतवाली में मीडियाकर्मी घंटों कोतवाल को हटाए जाने की मांग पर अड़े रहे. जब कोतवाल ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर धरना समाप्त हुआ. मामला पत्रकारों को धमकी और गाली गलौज करने का बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, तहसील पूरनपुर इलाके के पत्रकार सबलू खान ने आधार कार्ड संशोधन के नाम पर हो रही अवैध वसूली को लेकर एक खबर प्रकाशित की थी. खबर से नाराज होकर लखनऊ के रहने वाले विशाल शेट्टी नामक युवक ने पत्रकार को फोन पर गाली गलौज कर दी. इसके बाद शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की.

फिर क्या था, पत्रकारों ने आज बुधवार कोतवाली गोट पर कोतवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसके बाद कोतवाल को हटाए जाने की मांग लेकर पत्रकार कोतवाली परिसर में ही धरने पर बैठ गए. पीड़ित को न्याय न मिलने पर नेशनल हाइवे जाम करने की चेतावनी दी गई. लगभग डेढ़ से दो घंटे लफड़ा चलता रहा.

आनन-फानन में कोतवाल ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पत्रकार को मुकदमे की कॉपी उपलब्ध कराई. इसके बाद जाकर पत्रकारों का गुस्सा शांत हुआ.

बता दें कि पीलीभीत में पूरनपुर कोतवाली के घेराव का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले एक पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए भाकियू नेताओं को धरना प्रदर्शन करना पड़ा था. आज के धरने में ऑल इंडियन प्रेस एसोसिएशन (ऐप्जा) उत्तर प्रदेश चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी, जोनल कोऑर्डिनेटर लखनऊ मुकेश पांडे, मंडल अध्यक्ष बरेली अनुज सक्सेना, सुमित मिश्रा, शेर अली खान समेत दर्जनों की संख्या में पत्रकार मौजूद रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन