Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

कली पुरी टीवी टुडे की पूर्णकालिक निदेशक बनीं, पत्रकार सुनीता मिश्रा से हार गए बाइक सवार बदमाश

अरुण पुरी की बेटी कली पुरी को टीवी टुडे नेटवर्क का पूर्णकालिक निदेशक बना दिया गया है. आजतक समूह को संचालित करने वाली कंपनी का नाम टीवी टुडे नेटवर्क है जिसके मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण पुरी हैं. उनकी बेटी कली पुरी बतौर ग्रुप एडिटोरियल डायरेक्टर (ब्राडकास्ट एंड न्यू मीडिया) काफी समय से चैनल के कामधाम देख रही हैं. अरुण पुरी की एक और बेटी हैं, कोयल पुरी जो कंपनी में नान एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं. कंपनी के बोर्ड ने कली पुरी के नए पद को मंजूरी दे दी है. 

दिल्ली निवासी सुनीता मिश्रा फिल्म सिटी स्थित एक अखबार के दफ्तर में कार्यरत हैं. वह इंटरटेनमेंट रिपोर्टर हैं. वह रविवार शाम 7:30 बजे ऑफिस से पैदल सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन की ओर जा रही थीं. सेक्टर-3 स्थित एचसीएल ऑफिस के पास बाइक सवार दो बदमाश आए और उन्होंने सुनीता को घेर लिया. सुनीता जब तक कुछ समझ पाती तब तक बाइक पर बैठे एक बदमाश ने सुनीता के हाथ से बैग लूटने का प्रयास किया. सुनीता बदमाशों से भिड़ गई. बदमाश ने धारदार हथियार से उन पर वार कर दिया मगर वह बच गई. धारदार हथियार बैग पर जा लगा, जिससे बैग फट गया. सुनीता ने बदमाशों से बोला कि वह बैग लुटने नहीं देगी. बदमाशों को आखिरकार हार माननी पड़ी और वह बाइक से फरार हो गए. सुनीता पुलिस सिस्टम को कोसती हुई मेट्रो में सवार होकर घर चली गई. उन्होंने आपबीती फेसबुक वॉल पर लिख दी. सैकड़ों लोगों ने उनकी पोस्ट पर कमेंट कर जज्बे को सलाम किया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन