Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

कमल, डीपी, मनीष, जितेन्द्र, प्रशांत, रमेश, हिमांशु और मनजीत के बारे में सूचनाएं

लखनऊ से खबर है कि पत्रकार कमल जयंत और डीपी शुक्ला ने श्री टाइम्स को अलविदा कह दिया है। दोनों ने अपनी नई पारी कैनविज टाइम्स के साथ शुरू की है। कमल जयंत व डीपी शुक्ला दोनों ही काफी समय से कैनविज टाइम्स, लखनऊ के सम्पादक शम्भु दयाल बाजपेई के सम्पर्क में थे। कमल जयंत को लखनऊ का ब्यूरो इंचार्ज बनाया गया है।

वहीं इलैक्ट्रानिक मीडिया के तीन क्राइम रिपोर्टर्स मनीष प्रसाद, जितेन्द्र शर्मा और प्रशांत देव के बारे में सूचना है कि मनीष ने न्यूज़ एक्सप्रेस छोड़ कर ज़ी न्यूज़ ज्वाइन किया है। वे एक लम्बे अरसे तक इंडिया टीवी में काम कर चुके हैं। प्रशांत देव ने न्यूज़ 24 ज्वाइन किया है, इससे पहले वे जिया न्यूज़ में काम कर रहे थे। वहीं जितेन्द्र शर्मा के बारे में सूचना है कि उन्होने न्यूज़ 24 से इस्तीफा दे दिया है। वे इंडिया टीवी ज्वाइन करेंगे।

इंडिया टीवी के तीन वरिष्ठ पत्रकारों रमेश तिवारी, हिमांशु और मनजीत नेगी ने चैनल से इस्तीफा दे दिया है। हिमांशु और मनजीत तकरीबन एक महीना पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं और नोटिस पीरियड में हैं। खबर है कि तीनों को आज तक से ऑफर लैटर मिल चुका है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन