Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी के डीजी कमलेन्द्र प्रसाद के खिलाफ गवाही देंगे आईजी अमिताभ ठाकुर

आईजी नागरिक सुरक्षा अमिताभ ठाकुर अपने ही डीजी कमलेन्द्र प्रसाद के खिलाफ मशहूर गीतकार संतोष आनंद के बेटे संकल्प आनंद आत्महत्या मामले में पुलिस के सामने गवाही देंगे. उन्होंने आज प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी को पत्र लिख कर इस बात से अवगत कराया है. पत्र में उन्होंने यह कहा है कि श्री प्रसाद के साथ पिछले लगभग डेढ़ माह में काम करते हुए उन्होंने उनकी कार्यप्रणाली में वे सभी बातें देखीं जो संकल्प आनंद ने अपने सुसाइड नोट में कहा था.

श्री प्रसाद नीचे के अफसरों पर दबाव बना कर उनसे आलेख लिखवा कर तमाम निर्णय करते हैं. साथ ही वे अपने काम में इतने अधिक जानकार हैं कि यह असंभव है कि उनकी जानकारी के बिना उनके दफ्तर में कोई भी सही या गलत काम हो जाए और श्री प्रसाद द्वारा उनकी गैरजानकारी में कोई काम हो जाने की बात पूर्णतया अमान्य है. उन्होंने श्री प्रसाद द्वारा नागरिक सुरक्षा में भी अस्थायी नियुक्ति और कंस्ट्रक्शन कार्य कराने का काम शुरू किया, जिनमे उनके द्वारा संकल्प आनंद ने अपने सुसाइड नोट में धन वसूली के आरोप लगाए हैं. इन तथ्यों के आधार पर श्री ठाकुर ने श्री प्रसाद की इस आत्महत्या में भूमिका की गहरी आशंका व्यक्त करते हुए इन तथ्यों को विवेचक के सामने लाने की बात कही है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन