Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

health

यूपी में जेल से बुरा है मिड डे मील का खाना, उम्मीद है रिपोर्टर पर FIR न हो..

उत्तर प्रदेश के छिबरामऊ से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बाल्टी से थाली में दाल परोसी जा रही है. दाल को देखने पर उसमें दाल नाम का एक दाना भी नजर नहीं आ रहा है. यह वीडियो बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील का बताया जा रहा है.

सत्या मूकनायक के हैंडल से शेयर वीडियो में लिखा गया है कि, ‘बच्चों को दाल की जगह उबला पानी’ कन्नौज जिले के छिबरामऊ के सिकन्दरपुर प्राइमरी स्कूल में बच्चों की सेहत से खिलवाड़ करने का आरोप है. बच्चों को दाल के नाम पर उबला पानी दिया जा रहा है.’

फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबेर ने वीडियो रिपोस्ट कर लिखा है, ‘लेकिन सरकार और उसके समर्थकों को इस बात से खुश होना चाहिए कि बच्चों को अंडे नहीं परोसे जाएंगे, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत होंगी। यूपी की जेल में खाना खराब तो है लेकिन उससे कहीं बेहतर है.

आशा करते हैं कि इस वीडियो को बनाने वाले रिपोर्टर के खिलाफ कोई एफआईआर नहीं होगी।’ देखें वायरल वीडियो..

https://twitter.com/zoo_bear/status/1737517276449186034?t=apxeNu2hW7Wc5znylNBtug&s=08
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन