Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

कर चोरी करने वाले मीडिया हाउस के साथ खड़ी है मप्र सरकार!

भोपाल भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे एक बड़े मीडिया हाउस के एक प्रोग्राम में मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार का पूरा का पूरा मंत्रिमंडल ही शिरकत करते नजऱ आया। कांग्रेस के भी कई विधायक वहां मौजूद थे। इस कार्यक्रम के लिए पूरे भोपाल को अवैध तरीके से लगाये गये चौराहों, खम्बों, दिवालों को पोस्टर होर्डिंग से पाट दिया था। पिछले छह दिन से नगर निगम देखकर भी अंधा हो गया था।

आप सबको याद होगा 12 / 13 जुलाई 2016 को जब प्रदेश टुडे अख़बार को संचालित करने वाली कंपनी और अन्य सहायक कंपनियों के भोपाल, इंदौर, मुम्बई स्थित ऑफिसों में आयकर की बड़ी रेड पड़ी थी। प्रदेश टुडे मीडिया समूह और उसके द्वारा संचालित एमपी न्यूट्री फूड्स लिमिटेड (मिड डे मिल सप्लाई करने वाली कंपनी) पर शुरू हुई आयकर छापे की कार्यवाही में 100 से अधिक अफसर कर्मचारी लगे थे। इस दल ने इंदौर, मुम्बई और भोपाल के दफ्तरों पर दबिश दी।

समूह के विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे पडऩे के बाद दूसरे मीडिया घरानों में भी हडक़ंप मचा था। बताया गया था  कि मध्यप्रदेश में 700 करोड़ रुपए के पोषण आहार सप्लाई के मामले में गड़बड़ी की शिकायतों पर भोपाल, इंदौर और मुम्बई में आयकर विभाग ने छापेमारी की। हदयेश दीक्षित के निवास और कार्यालयों पर भी छापे पड़े थे। इसी समूह के कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री नजर आए।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन