Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सहारा समय टीवी के ब्यूरो चीफ को बीएचयू के डॉ. कौशल किशोर मिश्र ने दी जमकर गालियां, एफआईआर दर्ज

बनारस से खबर है कि सहारा समय टीवी के ब्यूरो चीफ नीमेष राय को बीएचयू के विवादित प्रोफेसर डा. कौशल किशोर मिश्रा ने जमकर गालियां दीं. इससे नाराज पत्रकार ने भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है. बीएचयू में राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर डा. कौशल किशोर मिश्रा अस्सीघाट स्थित पप्पू की उसी चाय की दुकान पर थे जहां सहारा समय टीवी के ब्यूरो चीफ भी थे. यहीं पर राय बन गए प्रोफेसर डा. मिश्रा का कोपभाजन.

पप्पू की दुकान पर हर शाम अड़ीबाजों की अड़ी लगती है और लोग एक दूसरे से गलचौर कर मजा लेते हैं. ऐसा में क्या हो गया कि प्रोफेसर साहब अचानक नीमेष पर पिल पड़े और बात यहाँ तक बढ़ गई कि मामला गाली-गलौज, धमकी तक पहुँच गया. प्रोफेसर की धमकी से पत्रकार साहब इतने सहम गये कि उन्हें थाने जाकर प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा लिखवाना पड़ा.

श्री नीमेष ने अपनी तहरीर में अपने साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए लिखा है कि उन्होंने कुछ बातें कहीं जिससे प्रोफेसर साहब आपा खो बैठे और गाली गलौज कर धमकाने लगे. श्री नीमेष ने उन पर कई गम्भीर चारित्रिक आरोप भी लगाए. ज्ञात हो कि बीएचयू में राजनीति शास्त्र के हेड आफ डिपार्टमेंट प्रोफेसर कौशल किशोर मिश्रा पहले भी कई किस्म के विवादों में रहे हैं. पत्रकार निमेष ने अपने साथ अनहोनी घटने की आशंका व उक्त प्रोफेसर के आक्रामक रवैया अख्तियार करने के कारण थाना भेलुपुर में एनसीआर 132/16 धारा 504, 506 कायम कराया है. पुलिस एनसीआर कायम कर जांच में लग गई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन