Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

घपले की खबर छपने से बौखलाए रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने अमर उजाला पर दर्ज कराया मुकदमा

अमर उजाला के सम्पादक, मुद्रक और ब्यूरो चीफ के खिलाफ कराया केस… सहारनपुर के रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक(आरएम) ने घपले की खबर छपने के बाद बौखलाहट में अखबार के संपादक, मैनेजर और ब्यूरो चीफ के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है. रोडवेज के आरएम मनोज कुमार की ओर से अदालत के आदेश पर मेरठ यूनिट के संपादक राजीव सिंह, यूनिट हेड/महाप्रबंधक/मुद्रक एवं प्रकाशक संजीव नंदन प्रसाद, सहारनपुर ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा व उनके स्टाफ, रोडवेज लिपिक ब्रह्म सिंह, तीन अन्य अज्ञात के विरुद्ध सहारनपुर कोतवाली में आईपीसी की धारा 386, 504, 506, 500, 420, 487, 488 व 471 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है.

अभियोग के मुताबिक ब्रह्म सिंह रोडवेज कर्मचारी यूनियन का खुद को क्षेत्रीय मंत्री दर्शाता है, जोकि पिछले दस वर्षों से अपने पद की ड्यूटी अपनी मनमर्जी से करता आ रहा. उसे अवैध रूप से बिना टिकट यात्रियों को यात्रा कराने, किराया लेकर यात्रियों को टिकट न देने और निगम को वित्तीय नुकसान पहुंचाने के मामले में आरोप पत्र दिए गए. दण्डात्मक कार्रवाई होने पर ब्रह्म सिंह बौखला गया. ब्रह्म सिंह यूनियन के जरिये अधिकारियों पर दबाव बनाने लगा.

आरएम के मुताबिक यूनियन के लेटरपैडों पर उच्चाधिकारियों से उनकी की गई सभी शिकायतें जांच में झूठी पाई गईं. अभियोग के अनुसार स्वयं को फंसता देख कर्मचारी ब्रह्म सिंह ने 11 जुलाई’2018 को अमर उजाला के सहारनपुर संस्करण के पेज 4 पर जानबूझकर कपटपूर्वक आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए “परिवहन विभाग को लगाया 30 करोड़ का चूना” शीर्षक से समाचार का प्रकाशन कराया. अमर उजाला की इस खबर को समाज मे विभिन्न वर्गों के लोगों द्वारा पढ़ा गया, जिससे उनकी निगाह में उनकी(आरएम) की प्रतिष्ठा गिर गई.

Amar-Ujala-Logo

12 जुलाई को ब्रह्म सिंह ने अपने तीन साथियों के साथ आकर कार्यालय में धमकी दी कि यदि उनके विरुद्ध कोई जांच के आदेश पारित किए गए तो वह इसी तरह झूठी खबरों का प्रकाशन कराएगा. साथ ही ये भी कहा कि यदि झूठी खबरें छपने से बचना चाहते हो तो मुझे और मेरे साथियों को दस लाख रुपये दो. आरएम ने अदालत में मुकदमे के बात कही तो सबने उनको गालियां और जान से मारने की धमकी दी.

अखबार से जुड़े लोगों का कहना है कि खबर छपने से नाराज आरएस ने मुकदमा दर्ज कराया है जो फर्जी है. अखबार पर लगाए गए आरोप निराधार हैं. क्षेत्रीय प्रबंधक और रोडवेज यूनियन के बीच खींचतान चल रही है. यूनियन के आरोपों को लेकर अखबार में खबर छापी गई. इससे नाराज आरएम ने अखबार को सबक सिखाने के लिए मुकदमा दर्ज करा दिया. पुलिस आरोपों की जांच कर रही है. जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

ये है वो खबर जिसके छपने के बाद आरएस बौखलाए हैं….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन