Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

कीर्ति सक्सेना ने न्यूज़24 से दिया इस्तीफा, टीवी9 भारतवर्ष को जॉइन करेंगी

कीर्ति सक्सेना के बारे में सूचना है कि उन्होंने न्यूज24 चैनल को गुडबॉय कहकर टीवी9 भारतवर्ष चैनल में सीनियर सोशल मीडिया एसोसिएट के रूप में ज्वाइन किया है.

भारतीय विद्या भवन से टीवी प्रोडक्शन में पीजी डिप्लोमा करने वाली कीर्ति न्यूज24 में पांच वर्ष से कार्य कर रहीं थीं. वे यहां भी सोशल मीडिया देखती हैं और डिजिटल सोशल मीडिया हेड के पद पर कार्यरत थीं. वे ग्रुप के ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक एकाउंट्स को हैंडल करती थीं.

इनके कार्यकाल में न्यूज24 के ट्विटर और इंस्टाग्राम फालोवर्स की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई.

कीर्ति इससे पहले इंडिया टीवी और फोकस न्यूज में भी काम कर चुकी हैं. कुल दस वर्षों से वे मीडिया फील्ड में एक्टिव हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन