Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

गुरुद्वारा विवाद को कवर कर रहे पत्रकारों पर हरियाणा पुलिस ने बरसायीं लाठियां, कई घायल

vishal joshi

हि‍दुस्‍तान टाइम्स के वि‍शाल जोशी(नीली शर्ट में) पर लाठियां बरसाती पुलि‍स

कुरुक्षेत्र। बुधवार को पुलि‍स ने पत्रकारों को बर्बरता की हद तक दौड़ा-दैाड़ा कर पीटा। हरि‍याणा सि‍क्‍ख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी कई दि‍नों से यहां के गुरुद्वारा छठी पातशाही पर कब्‍जा लेने के लि‍ए धरना दे रही थी। बुधवार को कमेटी के लोग बैरीकेड तोड़ कर गुरुद्वारे के भीतर घुसने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलि‍स ने लोगों पर लाठी बरसाना शुरू कर दिया।

जब पत्रकार पुलि‍स की बर्बरता को कैमरे में कैद करने लगे तो पुलि‍स ने सबको छोड़ कर पत्रकारों को नि‍शाना बनाना शुरू कर दिया। फिर तो पुलिस ने पत्रकारों को चुन-चुन कर मारा। करीब 20 पत्रकारों को लाठियों से बुरी तरह पीटा गया जिनमें छह गम्भीर रूप से घायल हो गए। हि‍दुस्‍तान टाइम्‍स के वि‍शाल जोशी का सर पुलिस की लाठी के प्रहार से फट गया। विशाल की हालत बहुत नाजुक है। डाक्‍टर वि‍शाल को बचाने में लगे हैं।
 
अन्‍य घायलों में भास्‍कर के भारत भूषण, टि्ब्‍यून के रवि‍, ज़ी न्‍यूज़ के जगतार, पीटीसी के पुनीत सहित कुछ अन्‍य स्‍ट्रिंगर भी शामि‍ल हैं। भास्‍कर के भारत भूषण को तो फायर ब्रि‍गेड की गाड़ी पर चढ़ कर नि‍शाना बनाया गया। पुलि‍स वाले ये कहते हुए सुने गए कि आज तो पत्रकारों पर हाथ साफ कर ही लि‍या जाए।
 
हरि‍याणा सरकार ने साबि‍त कर दि‍या है कि वो मौके दर मौके पुलि‍स के माध्‍यम से पत्रकारों पर अपनी खुन्नस निकाल ही लेती है। कुरुक्षेत्र प्रेस क्‍लब के वरि‍ष्‍ठ पत्रकार रामपाल शर्मा ने कहा है कि पत्रकारों पर इस प्रकार हमला कर हरि‍याणा सरकार ने बेशर्मी की सारी हदे पार कर दी हैं। पत्रकार यूनि‍यन के वरि‍ष्‍ठ नेता पवन आसरी ने भी घटना की निंदा की है।

संबंधित वीडियो देखें….https://www.youtube.com/watch?v=sqXd8pYaPX4

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन