Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

लद्दाख आंदोलित, मीडिया से ये खबर ग़ायब है!

शीतल पी सिंह-

लद्दाख से खबर है… कुल वयस्क आबादी के लगभग एक तिहाई लोग सड़कों पर, वे केंद्र द्वारा धारा 370 के प्रावधान खत्म कर लद्दाख को युनियन टेरिटरी बनाने के बाद हुए हालात से असंतुष्ट हैं। वे पूर्ण राज्य का दर्जा चाह रहे हैं।

वे सीमावर्ती इलाकों में चीनी क़ब्ज़े की बढ़ती घटनाओं पर मोदी सरकार की लिपलिपी बयानवीरता से हतप्रभ हैं। जुमलों से कब तक दिल बहलायें?

पवन सिंह-

मैंने कल भी लिखा था कि दक्षिण भारत और नार्थ ईस्ट की आहट सुनने की कोशिश करिए। भारत के दोनों क्षेत्र अलग-अलग तरीके से रियेक्ट कर रहे हैं। संविधान और लोकतंत्र के साथ जिस तरह का खतरनाक खेल शुरू हुआ है। वह भारत जैसे विशालकाय देश के लिए क्या तय करेगा ये तो वक्त बताएगा। बहरहाल, जो हो रहा है वह अच्छा नहीं है।

ये लाखों की भीड़ लद्दाख की है। यहां के नागरिक पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। मीडिया मोदी की परिक्रमा में व्यस्त है। समय सब कुछ दर्ज कर रहा है। फर्जी ग्रोथ, फर्जी आंकड़े, लफ्फाजी, सीमाओं की तथाकथित सुरक्षा, काश्मीर का झूठ से ढका हुआ सच, रूपए की बर्बादी, अर्थव्यवस्था के फर्जी आंकड़े.. सब मीडिया ठेल रहा है। सच जब भी सामने आएगा तो आपके हाथ से तोते उड़ चुके होंगे। क्या लेकर आए थे और क्या लेकर जायेंगे। यही स्लोगन आपके जीने का आधार होगा।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन