Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

इंडिया न्यूज, नोएडा के पत्रकार ललित मोहन के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

नौकरी का झांसा देकर युवती से बलात्कार के मामले में इंडिया न्यूज़ के पत्रकार ललित मोहन के खिलाफ नोएडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है. कुछ समय पहले भी एक युवती ने पत्रकार ललित मोहन के खिलाफ दिल्ली पुलिस में नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील फोटो और वीडियो बनाने का मामला दर्ज कराया था. ताजा मामला नोएडा के सेक्टर फेस 3 थाने का है.

पीड़ित युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि करीब डेढ़ साल पहले नौकरी के सिलसिले में पत्रकार ललित मोहन से मिली थी. काफी लंबे समय से नोएडा में पत्रकारिता कर रहे ललित मोहन से युवती ने नौकरी के लिए मदद मांगी. ललित मोहन ने उसे नौकरी तो दिला दी लेकिन इसके बाद से ही शुरू हो गया शोषण और उत्पीड़न का दौर. पीड़िता का कहना है कि ललित मोहन आए दिन उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट, बदसलूकी और दुष्कर्म किया करता था.

इसकी शिकायत कई बार पीड़िता ने नोएडा पुलिस से की लेकिन ललित मोहन अपने रसूख के चलते हर बार बच गया. करीब 1 हफ्ते पहले भी नोएडा के फेज ३ थाने में शिकायत की गयी. आरोप है कि रात भर ललित मोहन और उसके साथी पीड़िता को डराते धमकाते रहे. आखिरकार युवती ने शिकायत वापस लेते हुए समझौता कर लिया.

लेकिन समझौते के बाद अगले दिन से ही ललित मोहन ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया. आरोप है कि ललित मोहन ने युवती के घर में घुसकर फिर से मारपीट की. तब युवती ने 100 नंबर पर कॉल कर दिया. इसके बाद दुष्कर्म और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई. नोएडा पुलिस ने पत्रकार ललित मोहन के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 342, 323 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=RdlXRolMO38

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन