Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में जंगल राज : प्रदेश सरकार से लोकायुक्त को डर लगता है! प्रदेश की जांच एजेंसियों पर भरोसा नहीं

खनन मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ शिकायत करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता डॉ नूतन ठाकुर ने आज राज्यपाल राम नाइक को पत्र लिख कर लोकायुक्त जस्टिस एन के मल्होत्रा द्वारा उन्हें बतायी कई गंभीर बातों को प्रकट करते हुए उन पर अपने स्तर से कार्यवाही करने का निवेदन किया है. डॉ ठाकुर ने अपने पत्र में कहा है कि जस्टिस मल्होत्रा ने उन्हें पिछली तारीख को साक्ष्य प्रस्तुत करने के दौरान बताया कि उन्होंने बहुत सारी जांचें की हैं पर ऐसी स्थिति कभी नहीं आई जैसी श्री प्रजापति मामले में आई है. उन्होंने कहा कि वे एक लोकायुक्त के रूप में मात्र संस्तुति ही कर सकते हैं, सरकार उनकी ही है, फिर भी न जाने वे क्यों जांच का विरोध कर रहे हैं.

डॉ ठाकुर ने यह भी कहा है कि लोकायुक्त ने उन्हें कहा कि अवैध खनन के आरोप गंभीर हैं पर वे इस मामले की अपने कार्यालय से जांच नहीं करा रहे क्योंकि मौके पर अप्रिय घटना घट सकती है. वे इसकी गहन जांच कराना चाहते हैं पर उन्हें प्रदेश की जांच एजेंसियों पर विश्वास नहीं है, वे सीबीआई जाँच की संस्तुति से इसीलिए हिचक रहे हैं कि शायद प्रदेश सरकार उनकी संस्तुति ना माने. डॉ ठाकुर ने श्री राम नाइक को इन तथ्यों के दृष्टिगत लोकायुक्त जस्टिस मल्होत्रा से संपर्क कर उचित कार्यवाही करने का अनुरोध किया है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन