Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में लॉ एंड ऑर्डर का बुरा हाल, अस्पताल मालिक की हत्या, पत्रकार को पीटकर मरणासन्न किया

उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था का बुरा हाल है। योगी और उनकी पुलिस का ख़ौफ़ ताकतवर अपराधियों पर नहीं दिखता। केवल छुटभैये अपराधियों को ठोंकपीट कर क़ानून व्यवस्था सही होने का दावा किया जा रहा है पर जो सत्ता संरक्षित अपराधी हैं वे बड़े मज़े में कांड दर कांड करते जा रहे हैं।

आज आँख खुलते ही दो घटनाओं की सूचना जिसे मिली वह सिहर गया। प्रदेश के हर नागरिक के मन में सवाल उठने लगा है कि वो कितना सुरक्षित है।

पहली घटना पश्चिमी उत्तर प्रदेश से है। मेरठ में महावीर हॉस्पिटल के मालिक यशपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

82 वर्षीय यशपाल का महावीर हॉस्पिटल के नजदीक एक धर्म कांटा भी है। वे धर्म कांटे पर सो रहे थे। फ़िलहाल टीपीनगर पुलिस मौके पर मौजद है और छानबीन कर रही है।

उधर दूसरी घटना राम लला के इलाक़े से है। अयोध्या से एक पत्रकार को पीट पीट कर मरणासन्न किए जाने की सूचना है।

अयोध्या के पत्रकार पाटेश्वरी सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। पत्रकार का आरोप है कि हमला बीजेपी विधायक खब्बू तिवारी के खिलाफ खबर लिखने की वजह से हुआ। पत्रकार ने बताया कि हमलावर काली सफारी में आए थे।

यूपी के भाजपा का राज है और बीजेपी का विधायक खब्बू तिवारी ही पत्रकार को ख़बर लिखने पर पिटवा रहा है। पत्रकार को बदमाशों ने लोहे की रॉड से मारकर मरणासन्न, किया। पत्रकार का आरोप विधायक के खिलाफ ख़बर लिखने के कारण हुआ जानलेवा हमला, मार डालने की नीयत से हुआ पत्रकार पर हमला, काली सफारी से सवार घात लगाए बैठे बदमाशों ने पत्रकार पर किया हमला। पत्रकार का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन