Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

भोपाल की पत्रकार ममता यादव इस फेलोशिप के लिए चुनी गईं

युवा पत्रकार ममता यादव को आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता फेलोशिप के लिए चुना गया है। माधवराव सप्रे स्मृति समाचारपत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान, भोपाल ने पत्रकारिता के परिष्कार और युवा पत्रकारों के प्रोन्नयन के उद्देश्य से फेलोशिप आरंभ की है।

फेलोशिप समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रकान्त नायडू और सप्रे संग्रहालय के संस्थापक-संयोजक विजयदत्त श्रीधर ने फेलोशिप की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सुश्री ममता यादव ‘हिन्दी समाचार पत्रों में भाषा का प्रयोग’ पर अध्ययन कर लघु शोध प्रबंध प्रस्तुत करेंगी। इसके लिए कुल एक वर्ष की समय सीमा तथा 50,000/- रुपये फेलोशिप राशि निर्धारित है।

गंगाप्रसाद ठाकुर राज्य स्तरीय पत्रकारिता फेलोशिप के लिए प्राप्त आवेदनों को योग्य नहीं पाया गया। इसलिए तय किया गया कि नये सिरे से प्रस्ताव आमंत्रित किए जाएँ। फेलोशिप समिति ने यह भी निर्णय लिया कि फेलोशिप के लिए विषय का चयन समिति करेगी। उसी के लिए प्रस्ताव (सिनाप्सिस) आमंत्रित किए जाएँगे। सबसे अच्छे प्रस्ताव का चुनाव फेलोशिप अध्ययन के लिए किया जाएगा।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन