Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रिका डाट काम को अवार्ड

बहुत कम समय में यूज़र्स के बीच लोकप्रिय हो चुका पत्रिका डॉट कॉम नित नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। नई दिल्ली में शनिवार को आयोजित कमोडिटी पार्टिसिपेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के 7वें इंटरनेशनल कंवेंशन में Patrika.com को बेस्ट हिंदी न्यूज पोर्टल अवॉर्ड से नवाजा गया। बिजऩेस सम्बन्धी ख़बरों के बेहतरीन कवरेज के लिए पत्रिका को यह अवार्ड दिया गया। पत्रिका की ओर से इसे बिजनेस एडिटर (ऑनलाइन) मनीष रंजन ने ग्रहण किया।

कार्यक्रम में मौजूद वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पत्रिका डॉट कॉम के सवाल के जवाब में कहा कि कमोडिटी मार्केट लगातार आगे बढ़ रहा है। उनकी सरकार भी कमोडिटी मार्केट को लेकर काफी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश को 5 ट्रिलियन की इकोनॉमी बनाने में कमोडिटी मार्केट का अहम योगदान रहने वाला है। जिसमें कमोडिटी मार्केट से जुड़ी सभी संस्थाओं और लोगों के सहयोग की जरुरत है।

कमोडिटी पार्टिसिपेशन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में कमोडिटी, इक्विटी, मीडिया समेत कई क्षेत्रों के विशेषज्ञों को अवॉर्ड दिए गए। मीडिया कैटेगिरी में डिजिटल हिंदी बिजनेस के लिए पत्रिका डॉट कॉम को अवॉर्ड दिया गया।

इस मौके पर बात करते हुए एजेंल ब्रोकिंग कमोडिटीज एंड रिसर्च के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता ने पत्रिका डॉट कॉम से खास बातचीत में बताया कि कमोडिटी किसी भी इकोनॉमी का बेहद अहम हिस्सा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि CPAI बीते सात सालों से इस समारोह का आयोजन कर रहा है और समारोह में कमोडिटी से जुड़े देशभर के कारोबारी और विशेषज्ञ आते हैं। इस समारोह में कमोडिटी से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में चर्चा की जाती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन