Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मनोज कुमार, दीपक द्विवेदी, संजय तिवारी, सौरभ सूद और नदीम खान के बारे में सूचनाएं

मनोज कुमार ने दैनिक भास्कर श्रीगंगानगर में 7 साल तक विज्ञापन डिजाईनर के पद पर कार्य किया. मई माह में मजीठिया वेज बोर्ड नहीं लेने के बॉण्ड पर साईन नहीं करने पर उन्हें उमेश बंसल द्वारा ट्रांसफर की धमकी दी गई. 9 जून को जयपुर सीओओ ने जोधपुर बुलाकर उनसे बांड पर यह कह कर साईन करवा लिया कि न तो आपका ट्रांसफर किया जाएगा और न ही आपको परेशान किया जाएगा. साईन करवाने के बाद 28 जुलाई को उनता बांसवाडा ट्रांसफर कर दिया गया. इस पर 3 सितंबर को मनोज कुमार ने इस्तीफा दे दिया। उमेश बंसल शुरू से ही मनोज से रंजिश रखता था, इस कारण उसने नुकसान पहुंचाया.

हरदोई के वरिष्ठ पत्रकार दीपक द्विवेदी को “विश्व हिन्दी पत्रकारिता सम्मान 2014’’ से सम्मानित किया गया. राजधानी लखनऊ में हुये एक भव्य कार्यक्रम में राज्यपाल रामनाईक ने उन्हें अवार्ड देकर सम्मानित किया. यह सम्मान श्री द्विवेदी जी की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी पत्रकारिता की सेवाओं सम्मानजनक स्थान पर पहुंचाने के लिये प्रदान किया गया. पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते हुये द्विवेदी जी को अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ से सलाहकार सहयोगी के रूप में जुड़ने के अलावा इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में कुलपति के सलाहकार, इण्डियन फार्मा कोकियन कमीशन के सलाहकार और राष्ट्रीय सहकारी संस्था (नेफेड) के निदेशक एवं महात्मा गांधी विश्वविद्यालय समेत देश के अन्य शीर्ष विश्वविद्यालयों के प्लानिंग बोर्ड में सदस्य के रूप में कार्य करने का गौरव प्राप्त हुआ है.

मोदीनगर से खबर है कि दैनिक जागरण के पत्रकार के खिलाफ एक महिला ने एफआईआर दर्ज कराया है. कृष्णापुरा कालोनी निवासी राकेश शर्मा की पत्नी आशा शर्मा ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसके घर में चोरी के बाद एक रोज उसके पति की अनुपस्थिति में दैनिक जागरण का पत्रकार संजय तिवारी व उसका भाई अधिवक्ता निशाकांत तिवारी उसके घर आये और चोरी गया सामान पुलिस से दिलाने की एवज में दो लाख रुपये की मांग की. महिला ने दोनों पर अश्लील हरकत और धमकाने का आरोप भी लगाया. महिला ने संजय व निशाकांत के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व अश्लील हरकत करने तथा गाली गलौच के साथ ही अवैध उगाही करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है. उधर अधिवक्ता निशाकांत तिवारी ने भी महिला के पति राकेश शर्मा पर घर में बुलाकर पांच सौ रूपये लूटने व बलवा, गाली गलौच आदि करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है.

सौरभ सूद ने पंजाब केसरी धर्मशाला में स्पेशल करेस्पांडेंट के रूप में नई पारी की शुरुआत की है. वे पंजाब केसरी पालमपुर में पहले काम कर चुके हैं. अम उजाला जम्मू और दैनिक भास्कर पटियाला के भी हिस्से रह चुके हैं.

न्यूज नेशन यूपी से खबर है कि प्रबंधन ने बुलन्दशहर के अपने संवाददाता को बिना किसी वजह टर्मिनेट कर एक दागी पत्रकार नदीम खान को नई जिम्मेदारी सौंपी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन