Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ई-नीलामी में इन दो चैनलों ने हासिल किए DD फ्री डिश के स्लॉट

प्रसार भारती ने DD फ्री डिश डीटीएच प्लेटफार्म  के MPEG-2 स्लॉट की ई-नीलामी के पहले दिन दो स्लॉट वितरित किए हैं. यह स्लॉट 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक की अवधि के लिए दिए गए हैं.  

विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि फ्री डिश नीलामी के पहले दिन सिर्फ दो चैनलों ने कैटेगरी A + में 21.25 करोड़ और 21.15 करोड़ रुपये के स्लॉट हासिल किए हैं. 

जानकारी के अनुसार मनोरंजन टीवी ग्रुप द्वारा जनरल एंटरटेनमेंट चैनल मनोरंजन ग्रैंड और मनोरंजन टीवी के लिए दोनों स्लॉट सेफ कर लिए हैं. 

कैटेगरी ए प्लस में जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स हिंदी या उर्दू के लिए 15 करोड़ मूल्य आरक्षित किया गया था. सोमवार को शुरू हुई ई-नीलामी मंगलवार तक चली.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन