Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मतंग सिंह और दयाशंकर मिश्र के बारे में सूचनाएं

नेटवर्क 18 समूह की वेबसाइट न्‍यूज 18 हिंदी के हेड रहे दयाशंकर मिश्र ने अपनी नई पारी एनडीटीवी ग्रुप के साथ की है. दयाशंकर ने एनडीटीवी की हिंदी वेबसाइट को बतौर संपादक ज्वाइन किया है. दयाशंकर को हिंदी पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है. वे नेटवर्क18 से पहले दैनिक भास्कर, अमर उजाला, राजस्थान पत्रिका आदि में काम कर चुके हैं.

उधर, खबर है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह को दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है. मतंग पर आरोप है कि उन्होंने टीवी चैनल खोलने के लिए कैनरा बैंक से 67 करोड़ रुपये का ऋण लिया लेकिन इसे वापस नहीं लौटाया. न्यायमूर्ति वीपी वैश की खंडपीठ ने सिंह को लीवर ट्रांसप्लांट करवाने व उनके कई बीमारियों से पीड़ित होने के आधार पर उन्हें जमानत प्रदान की है. खंडपीठ ने 50 हजार के निजी मुचलके व एक जमानती पर मतंग सिंह को जमानत देते हुए कहा कि मतंग सिंह जरूरत पड़ने पर जांच अधिकारी को जांच में सहयोग करेंगे.

दैनिक जागरण, धर्मशाला से राजेन्‍द्र सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे पीएसएम विभाग में मैनेजर थे.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन