Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

माया ने मुलायम को असली पिछ़डा नेता बताया, मोदी को नकली करार दिया

संजय सेक्सना, लखनऊ

मैनपुरी। मैनपुरी में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के समर्थन में उनके साथ संयुक्त चुनावी रैली करने पहुंची बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज असली-नकली पिछड़ों की नई जंग शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी नकली पिछड़े (ओबीसी) है. पर मुलायम सिंह तो हमेशा से पिछड़ों के नेता रहे हैं। मायावती ने कहा कि मोदी जब गुजरात के सीएम थे तब अपनी जाति को उन्होंने पिछड़ा घोषित करा लिया था, जिससे पिछड़ों का हक मारा गया। माया ने मोदी को नकली सेवक बताया तो कांग्रेस की न्याय योजना पर भी तंज कसा।

मायवती ने गेस्ट हाउस कांड का जिक्र किया। उन्होंने कहा 2 जून 1995 को हुए गेस्ट हाउस कांड के बाद भी लोकसभा चुनाव में गठबंधन का जवाब सभी चाहते होंगे. गेस्ट हाउस कांड के बाद भी सपा बसपा गठबंधन हुआ. कभी-कभी देशहित में ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं. हम सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए एक साथ आए हैं. लखनऊ गेस्ट हाउस कांड पर बोली मायावती- ”मैं उस घटना के बावजूद आप लोगों से अपील करती हूं कि मुलायम सिंह यादव को वोट दें.”

इससे पूर्व मुलायम ने इस चुनाव को अपने जीवन का अंतिम चुनाव बताते हुए कहा कि मायावती जी का अभिनंदन कि वो हमारे लिए प्रचार करने आईं हैं. मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि मायावती जी का सम्मान करिएगा। मुलायम ने कहा कि मैं आखिरी बार आप लोगों के कहने पर चुनाव लड़ रहा हूं। बहुत दिनों बाद हम और मायवती एक साथ आएं हैं. आप लोगों ने मेरा बहुत भाषण सुना है, मुझे भारी बहुमत से जिता देना। रैली में मुलायम, मायावती, अखिलेश और मायावती के भतीजे आकाश भी मौजूद थे। रैली को अखिलेश ने भी संबोधित किया।

लेखक संजय सक्सेना लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन