Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार ओपी यादव के मिला ‘नेशनल मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड’

OP YADAV

नई दिल्ली। डीडी न्यूज में सम्पादक के रूप में कार्यरत राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार ओपी यादव को गोवा के पणजी स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनजेज ब्रेगेन्जा सभागार में मंगलवार को आयोजित राष्ट्रीय सेमीनार और सम्मान समारोह में ‘नेशनल मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

OP YADAV

OP YADAV

नई दिल्ली। डीडी न्यूज में सम्पादक के रूप में कार्यरत राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार ओपी यादव को गोवा के पणजी स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनजेज ब्रेगेन्जा सभागार में मंगलवार को आयोजित राष्ट्रीय सेमीनार और सम्मान समारोह में ‘नेशनल मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

यादव को यह पुरस्कार गोवा के पर्यटन मंत्री दिलीप पारूलेकर और गोवा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री विनय डी तेन्दुलकर, धर्माचार्य उमेश नाथ बालयोगी महाराज और गोवा ट्यूरिज्म के प्रबंध निदेशक निखिल देशाई ने दिया।

पुरस्कार के रूप में यादव को शॉल, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह के साथ गोवा हेरिटेज संग्रह पुस्तक देकर सम्मानित किया। यादव को यह पुरस्कार प्रेस, एग्रो और पर्यटन विषय पर उनके द्वारा प्रस्तुत शोध पत्र और मीडिया के जरिए गोवा को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ईको ट्यूरिज्म के रूप में बढ़ावा देने के लिए दिया गया है।

पुरस्कार मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए यादव ने कहा कि गोवा देश का पर्यटन हब है। इसलिए यहां आकर सम्मानित होना मेरे लिए खुशी की बात है।

नेशनल मीडिया और पर्यटन विभाग गोवा सरकार के सहयोग से आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मान समारोह में पत्रा सूचना कार्यालय, भारत सरकार के गोवा स्थित संयुक्त निदेशक जीके पाई, खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार के गोवा प्रभारी सचिव अनन्त जोशी, गोवा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के अध्यक्ष किशोर नाइक और ओडिशा न्यूज के सम्पादक सुधीर कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन