Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की चुगली कर रहीं हैं महिला मंत्री, ऑडियो हुआ वायरल, आप भी सुनें

जाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम के कथित वायरल ऑडियो के संबंध में इंस्पेक्टर सलेमपुर, देवरिया को जनसुनवाई के माध्यम से शिकायत भेजते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है.

उन्होंने इसकी प्रति डीजीपी सहित समस्त वरिष्ठ अफसरों को भी भेजी है.

शिकायत में कहा गया है कि वायरल ऑडियो में कई जातिगत और धर्मगत टिप्पणियां हैं, जो जातीय और धर्मगत वैमनस्य को बढ़ाने वाली हैं. साथ ही सरकार द्वारा जाति के आधार पर गैंगस्टर की कार्रवाई की बात भी कही गई है.

उन्होंने कहा कि यदि वास्तव में मंत्री ने यह बातें कही है तब भी और यदि उनके दावे के अनुसार एआई के माध्यम से उनकी आवाज बनाई गई है, तब भी यह गंभीर आपराधिक कृत्य है, जिसमें तत्काल एफआईआर अनिवार्य है.

अतः उन्होंने प्रकरण में तत्काल एफआईआर दर्ज कर सत्यता सामने लाने की मांग की है.

बता दें कि विजयलक्ष्मी गौतम उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री हैं. वे सलेमपुर से विधायक बनकर यूपी विधान सभा पहुंची हैं.

सुनें महिला मंत्री का वायरल ऑडियो…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन