Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

महेन्द्र मोहन पीटीआई के अध्यक्ष निर्वाचित, कामा उपाध्यक्ष

दैनिक जागरण के प्रबंध संपादक महेन्द्र मोहन गुप्ता और बॉम्बे समाचार के प्रबंध निदेशक एचएन कामा को आज सर्वसम्मति से प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) का क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना गया। अभी तक डैक्कन हैराल्ड के केएन शांथा कुमार पीटीआई के अध्यक्ष थे।

mm cama

mm cama

दैनिक जागरण के प्रबंध संपादक महेन्द्र मोहन गुप्ता और बॉम्बे समाचार के प्रबंध निदेशक एचएन कामा को आज सर्वसम्मति से प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) का क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना गया। अभी तक डैक्कन हैराल्ड के केएन शांथा कुमार पीटीआई के अध्यक्ष थे।

mm cama

गुप्ता, जो कि जागरण प्रकाशन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भी है राज्य सभा के सांसद रह चुके हैं। गुप्ता इंडियन न्यूज़ पेपर सोसाइटी (आईएनएस), इंडियन लैंग्वेज न्यूज़पेपर्स एसोसिएशन (आईएलएनए) के प्रेसिडेंट और न्यूज़ एजेन्सी यूएनआई के चेयरमैन  भी रह चुके हैं। वे भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य भी रहे हैं।

1855 से लगातार छपने वाले भारत के सबसे पुराने दैनिक बॉम्बे समाचार के प्रबंध निदेशक कामा भी दो बार आईएनएस के प्रेसीडेंट रह चुके हैं। कामा वर्तमान में रीडरशिप स्टडीज़ काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन होने के साथ ही ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशंस और काउंसिल फॉर फेयर बिज़नेस प्रैक्टिसेज़ के बोर्ड के सदस्य भी हैं। कामा दो कार्यकाल के लिए भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य रह चुके हैं और इस साल भी उन्हे काउंसिल के लिए नामित किया गया है।

गुप्ता, कामा और शांथा कुमार के अतिरिक्त पीटीआई बोर्ड के अन्य सदस्य हैं: विनीत जैन (टाइम्स ऑफ इंडिया), विजय कुमार चोपड़ा (हिन्द समाचार), एन रवि (द हिन्दू), अवीक कुमार सरकार (आनंद बाज़ार पत्रिका), एमपी वीरेन्द्र कुमार (मातृभूमि), आर लक्ष्मीपती (दिनमालार), रियाद मैथ्यू (मलयालम मनोरमा),  संजॉय नारायण (हिन्दुस्तान टाइम्स) और विवेक गोयन्का (इंडियन एक्सप्रेस)।

न्यूज़पेपर इंडस्ट्री के बाहर के निदेशक हैं- प्रो. ईवी चिटनिस, जस्टिस एसपी भरूचा और कानूनविद फली एस नारीमन।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन