Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

हमें मतलब नहीं कि कौन पार्टी जीतती है, हमें बस एक आदमी का घमंड टूटते देखना था!

Shyam Meera Singh-

हमें मतलब नहीं कि कौन पार्टी जीतती है। कौन PM बनता है। हमें सिर्फ़ उस एक आदमी का घमंड टूटते देखना था जिसने इस देश के नागरिकों को लाठियों से हाँका। जिसका अभिमान उसकी लंबाई से ऊँचा हो चुका था। जिसकी भाषा में धृष्टता थी। उसके अभिमान को टूटते आज देख रहे हैं। इससे अधिक सुख कुछ नहीं।

Bodhi Sattva-

उन्हें हराया जा सकता है! वे जो महाबली दिखते हैं उनको भी पटकनी दी जा सकती है!

कौरवों के पास बड़ी सेना थी और वे संख्या में स्वयं भी एक सौ थे! पांडव केवल पाँच थे और सेना भी कम थी! मुकाबला ग्यारह अक्षौहिणी बनाम सात अक्षौहिणी में था! सारे दिग्गज महारथी कौरवों के पक्ष में थे! महारथी मामा शल्य ने भी पक्ष बदल लिया था! लेकिन हारे तो अभिमानी कौरव हारे! घमंड टूटता है। घमंडी हारता है। उसे हराया जा सकता है। सोने की लंका भी जलायी जा सकती है। रावण और दुर्योधन को भी हराया जा सकता है। दुर्योधन की जंघा तोड़ी जा सकती है। दुःशासन और अहिरावन की भी भुजा उखाड़ी जा सकती है! जय प्राप्त जा सकती है।

उन्मादी आततायियों और कालनेमियों और पाखंडियों को परास्त किया जा सकता है! छली प्रपञ्ची पाखण्डी जो अजेय दिखते हैं उनको भी धूल चटाई जा सकती है!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन