Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी ने मीडिया के दोगलेपन, लालचीपन और कायरता को एकदम ठीक पहचाना, 2009 से ही इन्हें अपना पालतू बना लिया!

संदीप मनुधने-

कितनी भी आलोचना कर लीजिये मोदी की, उनकी नीतियों की, उनकी सोच की, लेकिन एक मामले में उनकी सिर्फ तारीफ करनी होगी।

आज तक भारत के बड़े नेताओं में केवल और केवल नरेंद्र मोदी वो नेता रहे जिन्होनें मेनस्ट्रीम मीडिया के दोगलेपन, लालचीपन और कायरता को एकदम ठीक पहचाना। जहाँ बाकि सारे बड़े नेता इसी मीडिया को सम्मान देते रहे, डरते रहे, गले लगाते रहे … मोदी ने 2009 से ही, इन्हें अपना पालतू बना लिया।

2014 से सत्ता आते ही, मेनस्ट्रीम मीडिया का 90% हिस्सा ग़ुलामी को ख़ुशी ख़ुशी गले लगा बैठा और सत्ता का कुत्ता बन गया। बाकि उनके तमाम काले व्यापार, टैक्स चोरियां और ज़मीनों के खेल इतने हैं कि कोई सर न उठा पायेगा अगर लाल आँख दिखा दो तो।

केवल मोदी ने समझा कि ये मीडिया पूर्णतः चरित्रहीन और डरपोक मूर्खों का झुण्ड है जिनको सिर्फ एक बार “हप्प्प” करने भर की देर है। तो वो ही संपादक जो चीख चीख कर सत्ता को संविधान की दुहाई देता फिरता था, अब चीख चीखकर उसी का चीरहरण चौराहे पर रोज़ करता है, और ख़ुशी ख़ुशी लंच करने मालिक के दरबार में लोट जाता है। छोटे नादान बच्चों की तरह चेहरे पर लालिमा लिए घूमता है बस एक बार मोदी या शाह नज़र भर फेर दें तो।

बाकि सारे बड़े नेता ये सबक याद रखें। 2040 के बाद बहुत काम आएगा।

सारे नकाब उतर चुके हैं। सारे ढोंगी नंगे हो चुके हैं। और सच में, कम से कम इस एक महान कार्य का पूरा श्रेय सिर्फ मोदी के खाते।

ये भी पढ़ें…

विमान हादसा- एंकर नहीं इन्हें मदारी कहो!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन