Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

मोदी और केजरीवाल पर जम कर बरसे कुमार विश्वास

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कवि कुमार विश्वास ने शुक्रवार को एक नया वीडियो रिलीज़ किया। अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस वीडियो में कुमार विश्वास ने पिछले दिनों की कुछ घटनाओं पर क्षोभ व्यक्त किया है और कई सवाल खड़े किए हैं। लगभग तेरह मिनट के इस वीडियो में कुमार विश्वास कभी ख़ासे गुस्से में तो कभी भावुक नज़र आ रहे हैं। वीडियो में जहाँ एक तरफ़ पिछले दिनों कश्मीर में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले को ले कर सवाल खड़े किए गए हैं, वहीँ दूसरी तरफ़ सेना के जवानों द्वारा पिछले दिनों उठाए गए सवालों का भी जवाब माँगा है। पूरे वीडियो में किसी एक पार्टी या सरकार से सवाल न पूछ कर सभी नीति-निर्धारकों से पूछा गया है।

जहाँ एक तरफ कुमार विश्वास ने इशारा किया है कि केंद्र की मोदी सरकार अपने राष्ट्रवाद के मुद्दे के साथ इन्साफ नहीं कर रही है, वहीँ खुद अपनी पार्टी के नेता अरविन्द केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए उन्हें भ्रष्टाचार के मुद्दे से भटका हुआ भी बताया है। जिन मुद्दों पर कुमार विश्वास ने बात की है वो आज कमोबेश हर भारतीय की जुबान पर, या कम से कम ज़हन में तो है ही। पाकिस्तान द्वारा गिरफ्तार भारतीय कुलभूषण जाधव के साथ हो रहे अन्याय पर भी कुमार बोले हैं।

सबसे बड़ा सवाल जो उन्होंने इस वीडियो में पूछा है, वो यह है कि पठानकोट, कुलभूषण जैसी घटनाओं और कश्मीर में पाकिस्तान की शह पर लगातार चल रही हिंसा के बावजूद पाकिस्तान के साथ राजनैतिक और व्यापारिक सम्बन्ध क्यों जारी हैं? कुमार ने आम आदमी की भाषा में सीधा सवाल किया है कि क्या पाकिस्तान के प्याज और कपास के बिना हम जी नहीं पाएँगे? हम पाकिस्तान से सम्बन्ध समाप्त क्यों नहीं कर सकते।

कुमार ने यह आह्वान भी किया है कि स्वतंत्रता दिवस में दिल्ली में तिरंगा फहराने के बाद तमाम राजनेता कश्मीर पहुँच कर लाल चौक पर तिरंगा फहराएं और इसमें कश्मीरी निवासियों को भी शामिल करें। इस वीडियो की गूँज ‘दिल्ली के छोटे सिंहासन’ और ‘दिल्ली के बड़े सिंहासन’ के कानों तक कब पहुँचेगी, यह तो वक़्त बताएगा लेकिन आम आदमी पार्टी से नाराज़गी की ख़बरों के बीच कुमार विश्वास का यह वीडियो हर भारतीय के दिल तक ज़रूर पहुँचेगा।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें…

हम भारत के लोग  We, The Nation

https://www.youtube.com/watch?v=iuoS2dpccHU

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन