Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सारे एंकर मोदी की चापलूसी में पगलाए हुए थे!

लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें लाकर भी भाजपा में खामोशी पसरी है. कारण है कि उसे किसी के सपोर्ट से सरकार बनानी पड़ेगी. इस बीच कई टीवी चैनलों के एंकर भी जो दिन रात मोदी नाम की कंठी फेर रहे थे, छाती पीट रहे हैं.

वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम ने ट्वीट कर लिखा है, “सारे एंकर मोदी की चापलूसी में पगलाए हुए थे.” इसपर कुछ कमेंट भी आए हैं, नीचे देखें…

मानव यादव-
चैनलों के चेहरे माने जाने वाले एंकर्स को लिखने-बोलने से पहले सोच-विचार करना चाहिए। हवा-हवाई आंकलन से आप हंसी के पात्र बनते हैं, आपकी राजनीतिक समझ पर सवाल उठते हैं और सबसे ज़्यादा झटका चैनल की विश्वसनीयता को लगता है, दर्शक अब मूर्ख नहीं रहा, वो खी खी कर आपके ऊपर हंस दे रहा है।

मोहित मित्तल-
कल बहुत कुत्तों को हड्ड़ी मिल गयी है। कि बीजेपी 240 पे रुक गयी। मोदी का तिलिस्म टूट गया। जबकि सबको पता है कि मोदी ही प्रधानमंत्री बनने वाले है। ये सब कुत्ते इसी एक हड्डी को मुंह में दबा के अपने मालिकों के सामने अगले पांच साल तक पूंछ हिलाएंगे।

राकेश गर्ग-
एक एंकर कल रात को UP में जाति वार किस पार्टी को कितना वोट मिला बता रहा था….उसको ये डाटा शायद ECI ने अलग से उपलब्ध कराया होगा । पब्लिक को पूरा मूर्ख ही समझता है ये आधे सफेद बाल वाला एंकर।

बिहारी बालक-
पगलाए हुए थे नही, पगलाए हुए है। अभी 5 साल और मोदी को झेलना है उसके बाद योगी आएगा। और हां, गोदी मीडिया गोदी न बनता तो आपका यूट्यूब चैनल कौन देखता?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन