Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ पत्रकार ने कहा- गारंटी जब मोदी की थी तो हार की वजह योगी कैसे?

त्तर प्रदेश में राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है. कल डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के बयान के बाद यूपी बीजेपी दो धड़ों में बंटती नजर आ रही है. यह पूरी कवायद इस बात को लेकर है, जिसमें कहा जा रहा है कि यूपी में 2024 आम चुनाव में हार की वजह योगी आदित्यनाथ बने हैं. लेकिन लोग यह भी कह रहे हैं कि, गारंटी जब मोदी की थी तो हार की वजह योगी कैसे?

न्यूज24 की एक डिबेट में वरिष्ठ पत्रकार शीतल पी. सिंह ने यूपी में भाजपा को मिली हार की बेहद बारीक वजह बताई है. उन्होंने कहा कि योगी नहीं बल्कि मोदी की नीतियों के चलते यूपी में करारी शिकस्त मिली है. नीचे सुनें पूरा वीडियो..

शीतल पी सिंह-
वैसे तो हम जैसे लोग वर्तमान टीवी चैनलों की डिबेट के लिए अछूत हैं क्योंकि हम वह बोलते हैं जिसे सुन पाने की आदत नोएडा के टीवी चैनलों की छूटे हुए ज़माना हुआ। लेकिन कभी कभार कुछ एंकर हमें बुलाने का साहस कर लेते हैं तो कुछ ऐसा घटता है।

सौरभ-
एक तरफ सुशांत रजत शर्मा और हर्षवर्धन जैसे चाटुकार हैं जो पूरे दिन बीजेपी के गुण गाते हैं फिर भी पार्टी का नुकसान कर रहे हैं क्योंकि झूठ बोलते हैं और दूसरी तरफ वरिष्ठ पत्रकार शीतल जी हैं जो बीजेपी के असली शुभचिंतक हैं क्योंकि सच बोल रहे हैं, सुनिए..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Ajay Verma

    July 16, 2024 at 9:02 pm

    BJP ko jo bhi seat mila hai UP mein wo Yogi ji ke kaam ke karan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन