Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एबीपी न्यूज के राजस्थान हेड बने मोहम्मद मोईन, कुंभ में दमदार रिपोर्टिंग का इनाम मिला

एबीपी न्यूज में पत्रकार मोहम्मद मोईन का प्रमोशन होने की सूचना है। मोईन को नई जिम्मेदारी राजस्थान प्रभारी के रूप में दी गई है। वह जयपुर में रहकर एबीपी को राजस्थान में लीड करेंगे।

बता दें कि हाल ही आयोजित प्रयागराज महाकुंभ में मोईन ने शानदार रिपोर्टिंग का प्रदर्शन किया था। प्रयागराज छोड़ने के बाद उन्होंने करीब पांच दिन पहले जयपुर पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

मोहम्मद मोईन ABP News चैनल से पिछले 18 सालों से जुड़े हुए हैं। जब यह चैनल Star News के तौर पर चलता था। यूपी में अभी वह प्रयागराज जोन के प्रभारी के तौर पर काम कर रहे थे। चैनल ने उन्हें मनीष शर्मा की जगह कार्यभार सौंपा है।

हजारों की संख्या में पत्रकारों – दोस्तों और शुभचिंतकों ने उन्हें राजस्थान का प्रभारी बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राजस्थान में वह टीवी और डिजिटल दोनों के ही प्रभारी के तौर पर काम करेंगे।

महाकुंभ में गंगाजल के प्रदूषण पर CPCB की रिपोर्ट आने के बाद केंद्र और यूपी की योगी सरकार जब विपक्षियों के निशाने पर आ गई थी, तब मोईन ने लाइव रिपोर्टिंग करते हुए कैमरे पर गंगाजल को लाइव पीकर बड़ी राहत दी थी। मुस्लिम समुदाय के रिपोर्टर के लाइव होकर कैमरे के सामने गंगाजल पीने और शुद्ध बताने पर संत महात्माओं के बीच उन्हें खूब सराहना मिली थी।

मोहम्मद मोईन का पत्रकारिता अनुभव तकरीबन चौबीस साल का है। ABP News और पूर्व के Star News से जुड़ने से पहले वह प्रिंट और इलेक्ट्रानिक के साथ ही कई डिजिटल प्लेटफार्म पर भी काम कर चुके है। उन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार विषय के अलावा तीन अन्य विषयों में भी मास्टर डिग्री ली हुई है। वह लॉ ग्रेजुएट भी हैं।

यूपी की पत्रकारिता में उन्हें पॉलिटिकल और कोर्ट की खबरों का एक्सपर्ट माना जाता है। उन्हें महाकुंभ से पहले वाराणसी के चर्चित ज्ञानवापी केस, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि के सुसाइड केस, चर्चित माफिया अतीक अहमद मर्डर केस में लगातार हफ्तों बेबाकी से रिपोर्टिंग कर सुर्खियां बटोरी थीं। उनकी गिनती बेबाक और निष्पक्ष पत्रकारों में होती है।

भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि, सरस्वती शिशु मंदिर से शुरुआती पढ़ाई करने, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम चलाने, बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं से नजदीकियां होने और सनातन धर्म और संस्कृति की गहराई से जानकारी होने की वजह से वह अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होते रहते हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन