Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद प्रेस क्लब पर कब्जे को लेकर जी न्यूज़ रिपोर्टर के खिलाफ शिकायत!

मुरादाबाद स्थित प्रेस क्लब भवन पर कब्जे को लेकर पत्रकारों के दो गुट आमने-सामने आ गए हैं. एक गुट ने दूसरे गुट के कई पत्रकारों के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज़ कराई है.

भड़ास को भेजे गये मेल के अनुसार, एक गुट से जी न्यूज़ के आकाश शर्मा हैं तो दूसरे गुट से जिले के सबसे पुराने और वरिष्ठ पत्रकार शिशिर गुप्ता हैं. हुकूमत एक्सप्रेस अख़बार के स्वामी शिशिर ने जी न्यूज़ के पत्रकार आकाश शर्मा और उसके साथियो पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. जिसमें जान से मारने की धमकी समेत कई गंभीर आरोप हैं. प्रेस क्लब भवन से डीएम का नाम तक मिटा देने का आरोप है.

शिशिर गुप्ता ने कोर्ट से दबंग आकाश शर्मा और उसके साथियो से बचाने और न्याय की गुहार लगाई है. जिसके बाद कोर्ट ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए जी न्यूज़ के मुरादाबाद रिपोर्टर आकाश शर्मा और उसके साथियो के खिलाफ शिकायत दर्ज़ कर ली हैं. जिसके बाद मुरादाबाद के पत्रकारों में खलबली मची हुई है.

वर्तमान में प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार शिशिर गुप्ता हैं जबकि आकाश शर्मा और उसके साथी प्रेस क्लब का रेनोवेशन खुद से करवाना चाहते हैं. बस सारा खेल यही है. रेनोवेशन के नाम पर लाखों रूपये का चंदा एकत्र कर उसकी बंदरबांट करना है. आरोप यह भी है कि नगर निगम से लाखों रूपये का टेंडर अपने आदमी को दिलाकर आकाश शर्मा एंड टीम मोटा कमीशन लेने का इरादा रखते हैं. इसके लिए आकाश शर्मा जी न्यूज़ के बैनर का जमकर इस्तेमाल भी कर रहा है.

बताया तो यहां तक जा रहा है कि प्रेस क्लब के रेनोवेशन के लिए मोटे चंदे की बात शहर के कई बड़े लोगों से कर भी ली गई है लेकिन सारा खेल वहां खराब हो गया जब इस सारे खेल की ख़बर दूसरे गुट के शिशिर गुप्ता को लग गई. अब यहां देखने वाली बात ये होगी की आगे पत्रकारों की ये लड़ाई किस करवट बैठती है. ([email protected])


नीचे इस प्रकरण में जी रिपोर्टर द्वारा भेजा गया पक्ष…

आदरणीय सर, सादर प्रणाम

सर जैसा की अभी आपके द्वारा भड़ास पर मुरादाबाद प्रेस क्लब पर कब्जे को लेकर खबर लगाई गई है, उक्त खबर में मुझ आकाश शर्मा पर कुछ आपत्तिजनक शब्द एवं आरोप लगाए गए है जो गलत और निराधार हैं जिस दोनो प्रेस क्लब के बीच विवाद हुआ है उन दोनो में से किसी भी प्रेस क्लब से मेरा कोई लेना देना नही है और न ही मैं इन दोनो संगठनों का सदस्य हूं, इस प्रकरण में मेरा नाम क्यों और किसलिए लिया गया ये मैं नही जानता इसलिए मैनें इस प्रकरण की जानकारी से जिलाधिकारी मुरादाबाद जी को अवगत करा दिया है जिसमे जिलाधिकारी महोदय ने उप सूचना निदेशक मुरादाबाद से कुछ जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए कहा है.  

महोदय इसके अतिरिक्त आपके द्वारा प्रकाशित समाचार में चंदा व टेंडर से संबंधित भी कुछ गंभीर आरोप लगाए गए हैं जो की मेरी नजर पूर्ण रूप से झूठे व निराधार है.

खबर के साथ लगे नोटिस में रंगाई पुताई के टेंडर व कमीशन खोरी जैसे आरोपों का जिक्र नहीं है लेकिन आपके द्वारा लिखे गए समाचार में ये बाते चैनल का नाम लेकर लिखी गई है, जिससे मेरी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश व मानसिक ठेस पहुंची है।

भवदीय, आकाश शर्मा ([email protected])

नीचे देखें शिकायत संबंधी अदालती पत्रावली..

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन