Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

अंधेरगर्दी : बिहार में पत्रकार का घर गिराने के बाद अब यूट्यूबर की चाकू मारकर हत्या

बिहार में अपराधियों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. दो दिन पहले मोतिहारी में भू-माफिया ने दिन दहाड़े पुलिस की मौजूदगी में एक पत्रकार का घर गिरा दिया था, अब सूचना है कि मुजफ्फरपुर स्थित मनियारी थाना क्षेत्र के गांव मारीपुर में मंगलवार देर रात अपराधियों ने एक यूट्यूबर पत्रकार की गला रेतकर हत्या कर दी है.

यूट्यूब न्यूज चैनल के पत्रकार बताए जा रहे शिवशंकर झा मनियारी थानाक्षेत्र के मारीपुर स्थित घर की तरफ लौट रहे थे. तभी पाकर चौराहे पर पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उनकी बाइक घेर ली. उनपर चाकुओं से एक के बाद एक कई वार कर मारा और फिर सड़क के किनारे फेंककर फरार हो गए.

घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि, “मामले में जानकारी मिली कि एक व्यक्ति को चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया गया है, जिसके बाद गश्ती गाड़ी उसे अस्पताल लेकर पहुंची. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान पत्रकार शिवशंकर झा के रूप में हुई है.”

घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन भी गायब है. पुलिस को आशंका है कि किसी पुरानी रंजिश में पत्रकार की हत्या की गई है.

ये भी पढ़ें…

नीतीश सरकार में बेलगाम भू-माफिया ने पुलिस के सामने गिराया पत्रकार का घर

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन