Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सीतापुर के भूमाफिया और व्यापारी मुकेश अग्रवाल पर दर्ज हुआ मुकदमा

सीतापुर। संयुक्त किसान मोर्चा की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अल्पना सिंह की तहरीर पर केशव ग्रीन सिटी के मालिक मुकेश अग्रवाल पर थाना रामकोट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

उधर संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने सीओ सिटी से मिलकर गैंगस्टर के तहत कार्यवाही की मांग की है।

बता दे कि संयुक्त किसान मोर्चा बीते कई दिनों से भूमाफियाओं के तहत कार्यवाही के लिए धरना प्रदर्शन कर रहा है। इसमें प्रथम बिंदु पर केशव ग्रीन सिटी के निर्माता व भूमाफिया मुकेश अग्रवाल पर पर भी कार्यवाही की मांग की थी।

संयुक्त किसान मोर्चा की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अल्पना सिंह का आरोप है कि उनका बेटा अपने दोस्त के घर ईद मिलने के लिए मंगलवार को केशव ग्रीन सिटी गया था। जिसकी गाड़ी पर संयुक्त किसान मोर्चा लिखा है, जिसे देखते ही केशव ग्रीन सिटी के मालिक मुकेश अग्रवाल व उनके अन्य साथियों ने उसे रोक लिया और उसे धनउगाही का आरोप लगाते हुए बंधक बना लिया।

इसकी जानकारी जब हुई तो मामले की जानकारी रामकोट पुलिस संगठन के पदाधिकारियों के साथ केशव ग्रीन सिटी पहुंची और अपने बेटे दिव्य सिंह को पुलिस के माध्यम से छुड़ाकर घर भेजा।

महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष की तहरीर पर मुकेश अग्रवाल पर 323,342,506 की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उधर संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू, किसान मंच प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश सिंह, संगतिन मजदूर संगठन से ऋचा सिंह, किसान मंच महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अल्पना सिंह, किसान मंच जिला प्रभारी अंबुज श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष मतीन खां सहित संगठन के पदाधिकारियों ने सीओ सिटी से मुलाकात कर भूमाफिया मुकेश अग्रवाल पर पूर्व के पांच मुकदमों का हवाला देते हुए गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की मांग की।

संजीव कुमार (थानाध्यक्ष रामकोट) का कहना है- संयुक्त किसान मोर्चा की अल्पना सिंह की तहरीर पर मुकेश अग्रवाल व उनके साथियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन