Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मुकेश कुमार सिंह इस न्यूज़ चैनल के रेजिडेंट एडिटर बने!

बिहार के रहने वाले और अपने खास अंदाज की पत्रकारिता के लिए देश भर में खासे चर्चित पत्रकार मुकेश कुमार सिंह ने नक्षत्र न्यूज में बिहार रिजिडेंट एडिटर के रूप में नई पारी शुरू की है.

टाइम्स ऑफ इंडिया से अपनी पत्रकारिता शुरू करने वाले श्री सिंह ने रीडर्स डाईजेस्ट, इंडियन एक्सप्रेस, जनसत्ता, दिल्ली प्रेस पत्र भवन, दैनिक सन्मार्ग, महुआ न्यूज, जी न्यूज, जी बिहार-झारखंड, इंडिया न्यूज, जनतंत्र टीवी जैसे मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं.

हालिया वर्षों में वे फेम इंडिया मीडिया समूह (नोएडा) में एक्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में कार्यरत थे.

नक्षत्र न्यूज बिहार-झारखंड सहित नेशनल मिश्रण के साथ लॉंच होने जा रहा है. फिलहाल टेस्ट सिग्नल पर है. चैनल का मुख्य ऑफिस झारखंड के राँची और बिहार के पटना में स्थापित हुआ है. आगे नोएडा में भी बड़े पैमाने पर पाँव जमाने की तैयारी है.

लोगों को विश्वास है कि यह नया खबरिया चैनल, जनता के हितों की छूटती खबरों को प्रमुखता से दिखायेगा.

इस सिलसिले में मुकेश कुमार सिंह ने भड़ास से कहा कि, ‘आम लोगों को यह चैनल ना केवल उनकी मौजूदगी का अहसास कराएगा बल्कि तटस्थ, पारदर्शी और मूल्यों की पत्रकारिता का ध्वजवाहक भी बनेगा.’

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Chandan singh

    February 13, 2024 at 9:46 am

    Congratulations भैया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन